Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यूजीसी गाइडलाइन के विरोध में हमीरपुर में सामान्य वर्ग की रैली, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: केंद्र सरकार की ओर से जारी यूजीसी की नई गाइडलाइन के विरोध में शनिवार को हमीरपुर शहर में सामान्य वर्ग के लोगों ने रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। भोटा चौक से शुरू हुई रैली गांधी चौक तक पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने नई गाइडलाइन को एकतरफा बताते हुए इसे वापस लेने की मांग उठाई। इस दौरान पूरा शहर ‘यूजीसी रोल बैक’ और ‘जय भवानी, जय जवानी’ के नारों से गूंज उठा।गांधी चौक पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सामान्य वर्ग में भी बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। केवल सामान्य वर्ग से संबंधित होने के कारण उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाता। ऐसे में आरक्षण का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति को बनाया जाना चाहिए, ताकि वास्तव में जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले कई दशकों से गरीब और जरूरतमंद वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। उनका कहना था कि जाति आधारित आरक्षण का लाभ समाज के सीमित वर्ग तक ही पहुंच रहा है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से ऐसी नीतियां बनाने की मांग की, जिनमें जातिगत पहचान के बजाय आर्थिक स्थिति और जरूरत को प्राथमिकता दी जाए।सभा के दौरान एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग का मुद्दा भी उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबे समय से लागू इस कानून के दुरुपयोग की शिकायतें सामने आती रही हैं और इसे रोकने के लिए प्रभावी प्रावधान किए जाने चाहिए। उन्होंने सरकार से यूजीसी की नई गाइडलाइन पर पुनर्विचार करने और विभिन्न वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए नीति बनाने की मांग की।जिला राजपूत कल्याण सभा के अध्यक्ष जोगिंद्र ठाकुर ने कहा कि यूजीसी की नई गाइडलाइन के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सामान्य वर्ग के लोग शामिल हुए और सभी ने एकजुट होकर यूजीसी गाइडलाइन को वापस लेने की मांग की। उन्होंने दोहराया कि आरक्षण जातिगत आधार पर नहीं, बल्कि आर्थिक आधार पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में बनने वाली नीतियों में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

भाजपा के पूर्व विधायक नरेंद्र ठाकुर ने भी आरक्षण व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने की दिशा में विचार होना चाहिए और सामान्य वर्ग के लोगों की मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जाति के नाम पर वोट मांगना समाज को बांटने वाला कदम है। आरक्षण का आधार आर्थिक स्थिति होने से जरूरतमंद और योग्य व्यक्ति को इसका लाभ मिल सकेगा।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सरकार ने गंभीरता से विचार नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने सामान्य वर्ग के सांसदों और विधायकों से भी इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठाने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आने वाले चुनाव दूर नहीं हैं और उनकी मांगों की अनदेखी करने वालों को इसका राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यूजीसी गाइडलाइन के विरोध में हमीरपुर में सामान्य वर्ग की रैली, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: केंद्र सरकार की ओर से जारी यूजीसी की नई गाइडलाइन के विरोध में शनिवार को हमीरपुर शहर में सामान्य वर्ग के लोगों ने रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। भोटा चौक से शुरू हुई रैली गांधी चौक तक पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने नई गाइडलाइन को एकतरफा बताते हुए इसे वापस लेने की मांग उठाई।...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

Summer express ऊना, राकेश-: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं...

भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को झटका, करोड़ों के प्लॉट मामले में अग्रिम जमानत खारिज

Summer express चंडीगढ़ । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में गुरुग्राम की अदालत से राहत नहीं मिली। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यशविंदर पॉल सिंह की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला मृत व्यक्ति के नाम पर कथित फर्जी...

रक्षाबंधन पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने स्वच्छता सेनानी और अस्पताल कर्मियों से बंधवाई राखी

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अंबाला में भाई-बहन के प्रेम और सम्मान की भावना से जुड़ा भावुक दृश्य देखने को मिला। हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने रविवार सुबह अंबाला शहर नगर निगम और नागरिक अस्पताल पहुंचकर स्वच्छता सेनानी बहनों तथा अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों से राखी बंधवाई।...

सीएम सैनी के मेवात दौरे से पहले युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट  

Summer express , नूंह | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मेवात दौरे से पहले नूंह जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुबीन खान तेडिया को पुलिस-प्रशासन ने कथित तौर पर हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया जा रहा है कि जिला युवा कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध जताने की तैयारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.