Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

6 मील के पास ब्यास नदी में जा गिरी जीप, चालक लापता, तलाश जारी

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: पंडोह के समीप 6 मील क्षेत्र में बीती रात गोभी से लदी एक जीप ब्यास नदी में जा गिरी। हादसे के बाद जीप चालक लापता है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने चालक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। लापता चालक की पहचान कांढ़ी गांव निवासी रमेश चंद पुत्र जगत राम के रूप में हुई है। वह लाहुल से गोभी लेकर पंजाब जा रहा था।

लाहुल से पंजाब गोभी लेकर जा रहा था जीप चालक रमेश चंद

जानकारी के अनुसार जीप नंबर एचपी 66ए-6528 में रमेश चंद गोभी लेकर पंजाब के लिए निकला था। हणोगी के पास उसकी पंजाब के आढ़ती से फोन पर बातचीत हुई थी। रमेश ने आढ़ती को बताया था कि वह हणोगी पार कर चुका है और सुबह तक पंजाब पहुंच जाएगा।इसके बाद रात करीब 10 से 11 बजे के बीच 6 मील के पास जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर ब्यास नदी में जा गिरी। रात में हादसे की जानकारी किसी को नहीं हो सकी।सुबह निर्धारित समय तक जीप पंजाब नहीं पहुंची तो आढ़ती ने रमेश चंद को फोन करना शुरू किया। कई बार फोन करने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद आढ़ती ने रमेश के बड़े भाई बालक राम से संपर्क किया। परिजनों ने पुलिस की सहायता से मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस करवाई। लोकेशन के आधार पर पुलिस और परिजन 6 मील के पास घटनास्थल तक पहुंचे।मौके पर जीप दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। जीप का एक हिस्सा ब्यास नदी के पानी में समाया हुआ था, जबकि वाहन का कुछ हिस्सा और उसमें लदी गोभी नदी के किनारे झाड़ियों में बिखरी पड़ी थी। पुलिस ने चालक का मोबाइल फोन और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद कर लिया है।पंडोह पुलिस चौकी की टीम ने एसडीआरएफ के सहयोग से नदी और आसपास के क्षेत्र में चालक की तलाश शुरू कर दी है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि लापता चालक रमेश चंद को तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कार्यक्रम में हुई थी बहस

summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम श्री नारायण गुरु जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले को कथित तौर पर रोकने की घटना...
Summer Express - खरखौदा में अवैध अस्पताल पर छापा, अनट्रेंड स्टाफ कर रहा था इलाज

राखी बंधवाकर लौट रहे परिवार पर हमला: गाड़ी साइड करने को लेकर हुआ विवाद, CCTV में कैद वारदात

Summer express, अमृतसर। अमृतसर में रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाकर घर लौट रहे परिवार पर कथित तौर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। चबाल रोड स्थित इंद्रा कॉलोनी इलाके में गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद के बाद कार सवार व्यक्ति ने पति-पत्नी और उनकी छोटी बच्ची के साथ मारपीट...

दिल्ली में स्ट्रीट लाइट पोल से करंट लगने पर युवक की मौत, नाइट शिफ्ट के बाद घर लौट रहा था संदीप

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 27 अगस्त की रात दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय संदीप की मौत हो गई। सोमनाथ मार्ग पर डिवाइडर में लगे स्ट्रीट लाइट पोल के संपर्क में आने से उसे तेज करंट का झटका लगा। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद...

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून: 31 अगस्त तक बारिश के आसार कम, सितंबर की शुरुआत में बदल सकता है मौसम

summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ने लगी है। शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हिमाचल प्रदेश से सटे कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना कम है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की...

टोहाना में पीएम श्री स्कूल के प्रवक्ता नौ दिन से आमरण अनशन पर, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

summer express,टोहाना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रवक्ता अनूप कुमार अपनी मांगों और न्याय की मांग को लेकर पिछले नौ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि वह 20 अगस्त से अनशन कर रहे हैं और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.