Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में प्रॉपर्टी विवाद ने लिया हिंसक रूप: बड़े भाई ने छोटे पर चलाई तीन गोलियां, एक गोली लगी

summer express , फरीदाबाद। सारन गांव में  रात संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। कहासुनी के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई पर कथित तौर पर तीन गोलियां चला दीं। इनमें से एक गोली छोटे भाई को लग गई। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सारन गांव निवासी तुषार और अभिषेक के पिता का निधन हो चुका है। पिता की मौत के बाद से दोनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात अभिषेक अपनी पत्नी को उसके मायके से लेकर घर लौटा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका बड़े भाई तुषार से विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कहासुनी बढ़ने के बाद तुषार ने कथित तौर पर अभिषेक पर तीन गोलियां चला दीं। इनमें से एक गोली अभिषेक को लग गई। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। गोली चलने की घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने वारदात से जुड़े तथ्यों और गोली चलने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और घटना के दौरान मौके पर कौन-कौन मौजूद था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद को घटना की प्रमुख वजह माना जा रहा है। हालांकि, मामले के सभी पहलुओं की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस घायल अभिषेक और उसके परिजनों के बयान दर्ज करने के साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिल्ली में स्ट्रीट लाइट पोल से करंट लगने पर युवक की मौत, नाइट शिफ्ट के बाद घर लौट रहा था संदीप

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 27 अगस्त की रात दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय संदीप की मौत हो गई। सोमनाथ मार्ग पर डिवाइडर में लगे स्ट्रीट लाइट पोल के संपर्क में आने से उसे तेज करंट का झटका लगा। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद...

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून: 31 अगस्त तक बारिश के आसार कम, सितंबर की शुरुआत में बदल सकता है मौसम

summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ने लगी है। शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हिमाचल प्रदेश से सटे कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना कम है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की...

टोहाना में पीएम श्री स्कूल के प्रवक्ता नौ दिन से आमरण अनशन पर, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

summer express,टोहाना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रवक्ता अनूप कुमार अपनी मांगों और न्याय की मांग को लेकर पिछले नौ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि वह 20 अगस्त से अनशन कर रहे हैं और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया...

हरियाणा की राजनीति में पगड़ी पर टिप्पणी और हुड्डा के वीडियो को लेकर घमासान, असीम गोयल ने साधा निशाना

summer express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में रहते हुए आदित्य चौटाला भाषा की मर्यादा और राजनीतिक शिष्टाचार को समझते थे, लेकिन...

साइड देने को लेकर विवाद: पांच युवकों ने बाइक सवार पर बरसाए डंडे, कार छोड़कर फरार हुए आरोपी

summer express, बरवाला। हिसार जिले के बरवाला में  देर रात साइड देने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वार्ड नंबर-16 स्थित काली देवी मंदिर के पास कार सवार पांच युवकों ने बाइक सवार युवक पर डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक को कमर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.