Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल पहुंचे मनोहर लाल खट्टर, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; विधानसभा हंगामे से लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तक बोले

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को अपने गृह क्षेत्र करनाल पहुंचे। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की और हॉकी मैच का आनंद लेते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने देशभर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दीं और खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की।

मनोहर लाल ने कहा कि महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के खेलों में योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन और उपलब्धियां आज भी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने देश के सभी खिलाड़ियों और खेल जगत से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि हरियाणा लंबे समय से खेल प्रतिभाओं के लिए जाना जाता है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए खेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। करनाल के पलाश स्टेडियम में तैयार हॉकी स्टेडियम को भी उन्होंने खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

विधानसभा में हंगामे पर जताई नाराजगी

विधानसभा में हाल ही में हुए हंगामे को लेकर मनोहर लाल ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाने का महत्वपूर्ण मंच है। विपक्ष को प्रदर्शन और हंगामे के बजाय जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ सदन में उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार से कोई गलती होती है या कोई कमी रह जाती है तो विपक्ष उसे सदन में रख सकता है और सरकार अपना पक्ष स्पष्ट कर सकती है।किसी व्यक्ति के चरित्र और पुराने विवादों से जुड़े मुद्दों पर उन्होंने कहा कि वह मामले में कोई नई बात नहीं जोड़ना चाहते, लेकिन विधानसभा में इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है।

सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सरकार गंभीर

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों की हड़ताल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर है। कई मांगें पहले ही पूरी की जा चुकी हैं, जबकि बाकी समस्याओं को बातचीत के जरिए हल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान निकलेगा।

नेपाल के हालात पर भी जताई चिंता

नेपाल में पैदा हुए संकट को लेकर मनोहर लाल ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा पड़ोसी देशों के साथ सहयोग और शांति की भावना से खड़ा रहा है। उन्होंने देश में भी शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल पहुंचे मनोहर लाल खट्टर, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; विधानसभा हंगामे से लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तक बोले

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को अपने गृह क्षेत्र करनाल पहुंचे। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की और हॉकी मैच का आनंद लेते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने देशभर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर राज्यपाल की पहल, वेटरन खिलाड़ियों से किया संवाद

Summer express/शिमला -:राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर शिमला स्थित लोकभवन में पहली बार हिमाचल प्रदेश के वेटरन खिलाड़ियों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले अनुभवी खिलाड़ियों से मुलाकात कर खेलों को बढ़ावा देने और खेल सुविधाओं को मजबूत करने पर...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पलवल में गूंजा फिटनेस का संदेश, ‘पलवल साइक्लोथॉन’ में उमड़ा जनसैलाब

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू-:राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पलवल में खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए भव्य ‘पलवल साइक्लोथॉन’ का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, युवाओं और शहरवासियों ने हिस्सा लिया। साइक्लोथॉन के जरिए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली...

हर्ष एनकाउंटर मामले पर रोड समाज का अल्टीमेटम, 1 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो तेज होगा आंदोलन

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:करनाल में हुए हर्ष एनकाउंटर मामले को लेकर रोड समाज का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को कुरुक्षेत्र स्थित रोड धर्मशाला में रोड समाज की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और मामले को लेकर आगामी आंदोलन...

आयुष्मान योजना पर हरियाणा में संकट! 1200 करोड़ के भुगतान को लेकर अस्पतालों का अल्टीमेटम

Summer express/यमुनानगर,परवेज खान -:हरियाणा में गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाली आयुष्मान योजना पर अब बड़ा संकट खड़ा होता दिखाई दे रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा ने सरकार पर अस्पतालों के करोड़ों रुपये का भुगतान रोकने का आरोप लगाया है। आईएमए के मुताबिक प्रदेश में आयुष्मान योजना से जुड़े करीब 480...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.