Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

150 सीबीएसई स्कूलों में अब दिन में तीन बार लगेगी हाजिरी, शिक्षकों को मिलेगा ड्रेस भत्ता

Summer express/शिमला-: प्रदेश के 150 सीबीएसई स्कूलों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए अब दिन में तीन बार हाजिरी दर्ज की जाएगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए। नई व्यवस्था के तहत स्कूल पहुंचने के समय सुबह, लंच ब्रेक के दौरान तथा स्कूल से छुट्टी के समय उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड तय किया जाएगा। शिक्षकों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड 1 अक्तूबर 2026 से अनिवार्य होगा। ड्रेस की खरीद में आर्थिक सुविधा देने के लिए प्रत्येक शिक्षक को एकमुश्त 5,000 रुपये की विशेष वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं, विद्यार्थियों की स्कूल यूनिफार्म को लेकर अंतिम निर्णय आगामी एक सप्ताह में लिया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में करीब 1,200 शिक्षकों की नियुक्ति पहले ही की जा चुकी है। आवश्यकता के अनुसार आने वाले समय में और शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। राज्य सरकार का लक्ष्य इन विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है, ताकि विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उनके घरों के नजदीक बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें।मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीएसई स्कूलों के बुनियादी ढांचे, सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार अतिरिक्त 80 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाएगी। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने के साथ स्कूलों की कार्यप्रणाली में भी सुधार किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को सभी निर्णयों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा स्कूलों की सुविधाओं और संचालन में निरंतर सुधार के निर्देश दिए।बैठक में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, महाधिवक्ता अनूप रतन, सचिव शिक्षा राकेश कंवर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एनएचएआई टोल धोखाधड़ी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, सात राज्यों में 14 ठिकानों पर छापे

summer express , नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के विभिन्न टोल प्लाजा पर कथित फर्जी टोल वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में बुधवार को कई राज्यों में व्यापक छापामारी की। जांच एजेंसी ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम बंगाल में करीब...

सरहिंद नहर का किनारा टूटा : भैरों माजरा में घुसा पानी , तीन बाइक बहने से बचीं

Summer express , रूपनगर। श्री चमकौर साहिब के नजदीकी गांव भैरों माजरा के पास बुधवार सुबह सरहिंद नहर का एक किनारा अचानक टूट गया। नहर से निकला पानी तेजी से आसपास के इलाकों में फैलने लगा, जिससे कई गांवों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में तीन मोटरसाइकिलों के तेज बहाव में बहने की...

चंडीगढ़ की तर्ज पर हिमाचल में बसेगा ‘हिम चंडीगढ़’, 9 किमी रिवरफ्रंट से बदलेगी तस्वीर

Summer express/शिमला,संजू -: हिमाचल प्रदेश में बढ़ते शहरीकरण और आबादी के दबाव को देखते हुए सरकार अब चंडीगढ़ की तर्ज पर एक नया नियोजित शहर विकसित करने की तैयारी में है। इस प्रस्तावित शहर को ‘हिम चंडीगढ़’ नाम दिया गया है। नगर एवं ग्राम नियोजन (TCP) मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश की भविष्य...

मलेरिया की दवा खाने से सात साल की बच्ची की मौत, 52 लोग बीमार

summer express ,अमरावती | आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के गोलागुप्पा गांव में मलेरिया से बचाव के लिए बांटी गई क्लोरोक्वीन की गोलियां खाने के बाद एक सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं 52 अन्य लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है। घटना के...
Summer Express - पिटबुल के हमले पर पुलिस सख्त, 100 पेज की चार्जशीट पेश

फिरोजपुर रोड पर लूट के बाद बदमाशों ने राहगीर की एक्टिवा छीनी, फरार

summer express , लुधियाना | फिरोजपुर रोड पुल के पास दिनदहाड़े लूटपाट के बाद बदमाशों के फरार होने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि लुटेरों ने पहले 60 वर्षीय बुजुर्ग को निशाना बनाकर उनका पर्स और मोटरसाइकिल छीन ली। पीछा कर रहे राहगीरों से घिरने के बाद बदमाशों की लूटी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.