Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कानपुर में घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिली 60 वर्षीय महिला की लाश, जांच शुरू

Summer express , कानपुर। केशवपुरम के हसनपुर इलाके में मंगलवार रात 60 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके घर में कुर्सी पर मिला। पुलिस को महिला की गर्दन पर गहरे नीले निशान मिले हैं, जिसके आधार पर गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घर का सामान भी अस्त-व्यस्त मिला है।

मृतका की पहचान उमा कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10 बजे एक किरायेदार घर में सबमर्सिबल पंप चालू करने गई थी। वहां उसने उमा को कुर्सी पर बैठे देखा। कई बार आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उसने उमा के पति शिवमंगल कुशवाहा को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलने पर शिवमंगल घर पहुंचे। शुरुआत में उन्हें लगा कि उनकी पत्नी को दिल का दौरा पड़ा है। बाद में गर्दन पर निशान और कमरे में बिखरा सामान देखकर उन्हें घटना संदिग्ध लगी। इसके बाद परिवार की ओर से लूट की आशंका जताई गई।

पुलिस को सूचना मिलने के बाद डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आब्दी के निर्देश पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम करीब 11 बजे घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घर में जबरन प्रवेश या सेंधमारी के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं।

पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला की मौत के पीछे लूट का मकसद था या कोई अन्य वजह।

जांच में यह भी सामने आया है कि मृतका के बड़े बेटे अमरीश की अलमारी को खोला गया था। बताया जा रहा है कि उसमें आभूषण रखे थे। वहीं छोटे बेटे आशीष की अलमारी को हाथ तक नहीं लगाया गया। पुलिस गायब नकदी और कीमती सामान की भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय के अनुसार, परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और घटना की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच में जुटी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कानपुर में घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिली 60 वर्षीय महिला की लाश, जांच शुरू

Summer express , कानपुर। केशवपुरम के हसनपुर इलाके में मंगलवार रात 60 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके घर में कुर्सी पर मिला। पुलिस को महिला की गर्दन पर गहरे नीले निशान मिले हैं, जिसके आधार पर गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

नंगल में हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

Summer express , नंगल । नंगल के डब्‍ल्यूसी ब्लॉक के पास किसान मंडी रोड स्थित मार्केट में छत की मरम्मत करने गए दो युवक हाई वोल्टेज बिजली तारों की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है।...

अंबाला कैंट की जमीनों को फ्री-होल्ड कराने की मांग, मंत्री विपुल गोयल को सौंपा ज्ञापन

Summer express ,अंकुर कपूर  ,चंडीगढ़  | अंबाला कैंट की एक्स-आबकारी क्षेत्र की जमीनों को फ्री-होल्ड कराने की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने निकाय मंत्री विपुल गोयल से मुलाकात की। चित्रा सरवना के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर लोगों को जमीन का पूर्ण मालिकाना हक...

अंकित बालियान हत्याकांड: करनाल के दो संदिग्ध शूटरों की तलाश तेज, घरों पर ताले

summer express, करनाल। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में करनाल के दो युवकों के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस और करनाल एसटीएफ की टीमें अंसल सिटी निवासी सत्यम कादियान और कलंदरी गेट निवासी आर्यन संधू की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार...
Summer Express - पंचकूला वन अधिकारी डांगी निलंबित, खैर पेड़ मामले में जांच तेज

हरियाणा में दमकल कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई: 10 नेताओं की सेवाएं समाप्त, 14 निलंबित

Summer express , करनाल । हरियाणा में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के बीच महानिदेशालय ने सख्त कार्रवाई करते हुए कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह और महासचिव गुलशन भारद्वाज समेत 10 कर्मचारी नेताओं की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इसके साथ ही नियमित 14 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। विभाग की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.