Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे जेई को महिला ने मारा थप्पड़, FIR दर्ज

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत उझान पटेरा गांव में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक महिला ने कनिष्ठ अभियंता सनी कुमार को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद बिजली बोर्ड की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता सनी कुमार अन्य कर्मचारियों के साथ उझान पटेरा में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि संबंधित परिवार को कुछ दिन पहले ही स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दे दी गई थी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत जब कर्मचारी सोमवार को मीटर लगाने पहुंचे तो परिवार की एक महिला ने इसका विरोध किया और कर्मचारियों के साथ बहसबाजी शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और महिला ने कथित तौर पर कनिष्ठ अभियंता को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता की शिकायत पर पुलिस ने सरकारी कर्मचारी की ड्यूटी में बाधा डालने सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के बयान भी दर्ज किए हैं और घटना के पीछे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।मामला सामने आने के बाद बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता संगठन ने भी इसे गंभीरता से लिया है। संगठन के पदाधिकारियों ने बिजली बोर्ड के उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है।कर्मचारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान कई स्थानों पर उपभोक्ताओं के विरोध और बहसबाजी का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर आशीष कपूर ने बताया कि जेई यूनियन की ओर से उन्हें शिकायत दी गई थी और मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि कनिष्ठ अभियंता के साथ स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान अभद्र व्यवहार किया गया। मामले से बिजली बोर्ड के उच्च प्रबंधन को भी अवगत करवा दिया गया है।उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पूरे देश में चल रही है। हमीरपुर जिले में अब तक करीब 35 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि फील्ड में तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर विभाग गंभीर है।उधर, पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर विवाद की शुरुआत किन परिस्थितियों में हुई और मामला थप्पड़ मारने तक कैसे पहुंचा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे जेई को महिला ने मारा थप्पड़, FIR दर्ज

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत उझान पटेरा गांव में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक महिला ने कनिष्ठ अभियंता सनी कुमार को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद बिजली...

कानपुर में घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिली 60 वर्षीय महिला की लाश, जांच शुरू

Summer express , कानपुर। केशवपुरम के हसनपुर इलाके में मंगलवार रात 60 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके घर में कुर्सी पर मिला। पुलिस को महिला की गर्दन पर गहरे नीले निशान मिले हैं, जिसके आधार पर गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

नंगल में हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

Summer express , नंगल । नंगल के डब्‍ल्यूसी ब्लॉक के पास किसान मंडी रोड स्थित मार्केट में छत की मरम्मत करने गए दो युवक हाई वोल्टेज बिजली तारों की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है।...

अंबाला कैंट की जमीनों को फ्री-होल्ड कराने की मांग, मंत्री विपुल गोयल को सौंपा ज्ञापन

Summer express ,अंकुर कपूर  ,चंडीगढ़  | अंबाला कैंट की एक्स-आबकारी क्षेत्र की जमीनों को फ्री-होल्ड कराने की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने निकाय मंत्री विपुल गोयल से मुलाकात की। चित्रा सरवना के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर लोगों को जमीन का पूर्ण मालिकाना हक...

अंकित बालियान हत्याकांड: करनाल के दो संदिग्ध शूटरों की तलाश तेज, घरों पर ताले

summer express, करनाल। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में करनाल के दो युवकों के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस और करनाल एसटीएफ की टीमें अंसल सिटी निवासी सत्यम कादियान और कलंदरी गेट निवासी आर्यन संधू की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.