Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

OPS की मांग पर बिजली कर्मियों का शक्ति प्रदर्शन, सरकार को आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Summer express /शिमला, संजू-:पुरानी पेंशन योजना यानी OPS की बहाली और आउटसोर्स कर्मचारियों के समायोजन की मांग को लेकर हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने बुधवार को शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी एवं अभियंता संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदेशभर से कर्मचारी शिमला पहुंचे। कर्मचारियों ने पहले कुमार हाउस स्थित बिजली बोर्ड कार्यालय तक रैली निकाली और इसके बाद चौड़ा मैदान में एकजुट होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने साफ किया कि उनकी प्रमुख मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

शिमला का चौड़ा मैदान बुधवार को बिजली बोर्ड कर्मचारियों की आवाज से गूंज उठा। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे बिजली बोर्ड के नियमित कर्मचारी, आउटसोर्स कर्मी और इंजीनियरिंग विंग से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि पुरानी पेंशन योजना उनकी लंबे समय से चली आ रही प्रमुख मांग है। इसके साथ ही वर्षों से बिजली बोर्ड में सेवाएं दे रहे आउटसोर्स कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उन्हें बोर्ड में समायोजित करने की मांग भी उठाई गई।

कर्मचारी नेताओं ने सरकार से आग्रह किया कि बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को भी अन्य सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। उनका तर्क है कि बिजली बोर्ड के गठन और पुराने पेंशन नियमों के तहत कर्मचारियों को पेंशन का अधिकार प्राप्त था, ऐसे में उन्हें OPS के दायरे से बाहर रखना उचित नहीं है।HPSEB एंप्लाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिस तरह अन्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल की है, उसी तर्ज पर बिजली बोर्ड के करीब 9 हजार कर्मचारियों के लिए भी OPS बहाल की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड कर्मचारी कोई नई सुविधा नहीं मांग रहे, बल्कि अपने पुराने अधिकार की बहाली की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के करीब डेढ़ लाख कर्मचारियों को OPS का लाभ दिया जा चुका है, तो बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को इससे अलग क्यों रखा जा रहा है।

नीतीश भारद्वाज ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक फैसला नहीं लिया तो कर्मचारी आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में हड़ताल सहित बड़े आंदोलन का निर्णय लिया जा सकता है।

वहीं, HPSEB एंप्लाइज यूनियन के संयोजक हीरालाल वर्मा ने कहा कि बिजली बोर्ड कर्मचारियों की कई मांगें सरकार के समक्ष हैं, लेकिन OPS की बहाली सबसे अहम मुद्दा है। उन्होंने दावा किया कि कर्मचारी पिछले करीब ढाई से साढ़े तीन वर्षों से पुरानी पेंशन के लाभ से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड में कर्मचारियों की संख्या लगातार कम हुई है, जिसका असर बोर्ड के कामकाज और उपभोक्ताओं को मिलने वाली सेवाओं पर भी पड़ रहा है।हीरालाल वर्मा के मुताबिक, कभी करीब 43 हजार कर्मचारियों वाला बिजली बोर्ड अब लगभग 13 हजार नियमित कर्मचारियों और करीब 3 हजार आउटसोर्स कर्मियों के सहारे चल रहा है। उन्होंने बोर्ड में हजारों पद खाली होने का दावा करते हुए सरकार से जल्द नई भर्तियां शुरू करने की मांग की। उनका कहना है कि पर्याप्त संख्या में कर्मचारी नहीं होने से बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो रहा है।बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने सरकार से OPS बहाली, खाली पदों पर भर्ती और आउटसोर्स कर्मियों के समायोजन को लेकर जल्द ठोस नीति बनाने की मांग की है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

OPS की मांग पर बिजली कर्मियों का शक्ति प्रदर्शन, सरकार को आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Summer express /शिमला, संजू-:पुरानी पेंशन योजना यानी OPS की बहाली और आउटसोर्स कर्मचारियों के समायोजन की मांग को लेकर हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने बुधवार को शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी एवं अभियंता संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदेशभर से कर्मचारी शिमला पहुंचे। कर्मचारियों ने पहले कुमार हाउस...

दिशा की बैठक में अनुराग ठाकुर के तीखे तेवर, विकास कार्यों में देरी पर अधिकारियों को फटकार

Summer express/ऊना,राकेश-:जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक में सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान सांसद के तेवर काफी सख्त नजर आए। उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों की धीमी प्रगति को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों से जवाब...

हिमाचल में लॉटरी पर सियासी संग्राम, जयराम ठाकुर बोले- नई पीढ़ी को बर्बाद करेगा सरकार का फैसला

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में लॉटरी शुरू करने के सरकार के फैसले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लॉटरी के फैसले को तत्काल वापस लेने...

स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे जेई को महिला ने मारा थप्पड़, FIR दर्ज

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत उझान पटेरा गांव में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक महिला ने कनिष्ठ अभियंता सनी कुमार को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद बिजली...

कानपुर में घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिली 60 वर्षीय महिला की लाश, जांच शुरू

Summer express , कानपुर। केशवपुरम के हसनपुर इलाके में मंगलवार रात 60 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके घर में कुर्सी पर मिला। पुलिस को महिला की गर्दन पर गहरे नीले निशान मिले हैं, जिसके आधार पर गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.