Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में किसान जागरूकता कार्यक्रम, 10 विभागों ने किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

Summer express ,अंकुर कपूर, अंबाला। शहर की फल एवं सब्जी मंडी में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री असीम गोयल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। मार्केट कमेटी के चेयरमैन जसविंदर सिंह और संबंधित अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों, सरकारी योजनाओं और विभिन्न विभागों की सुविधाओं के बारे में एक ही मंच पर जानकारी उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, वन, बैंकिंग, स्वयं सहायता समूह, राजस्व, किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), मार्केट कमेटी और खरीद एजेंसियों से जुड़ी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी किसानों के साथ साझा की गई।

किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती, आधुनिक कृषि पद्धतियों, मिट्टी की जांच, फसल अवशेष प्रबंधन और एफपीओ के माध्यम से सामूहिक खेती तथा बेहतर विपणन के तरीकों के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने गए।

पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा कि किसान जागरूकता अभियान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पहल है। इसका उद्देश्य किसानों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से जोड़ना और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में किसानों की बड़ी भागीदारी से स्पष्ट है कि वे नई तकनीक और खेती को लाभकारी बनाने के उपायों को लेकर जागरूक हैं। किसानों की समस्याओं का समाधान और उन्हें सही जानकारी उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

असीम गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला में नए मिल्क प्लांट को मंजूरी दी है। प्रस्तावित प्लांट की क्षमता मौजूदा मिल्क प्लांट से करीब पांच गुना अधिक होगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अंबाला की आईएमटी में 108 एकड़ क्षेत्र में विकास कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ एक नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 5100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इस दिशा में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में किसान जागरूकता कार्यक्रम, 10 विभागों ने किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

Summer express ,अंकुर कपूर, अंबाला। शहर की फल एवं सब्जी मंडी में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री असीम गोयल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। मार्केट कमेटी के चेयरमैन जसविंदर सिंह और संबंधित अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने...

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की कैंटीन में चाकूबाजी, दो युवक घायल; जांच में जुटी पुलिस

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज (आईआईएचएस) की कैंटीन में बुधवार को दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान चाकू चलने से दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान फतूपुर गांव निवासी इस्लाम खान और प्रतीक के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...

हिमाचल में राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक पास, वित्तीय फैसलों पर सरकार की बढ़ेगी निगरानी

CM सुक्खू बोले— विश्वविद्यालयों में भर्ती और वित्तीय मामलों में आएगी पारदर्शिता  Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में ‘हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026’ पारित कर दिया गया है। विधेयक के जरिए प्रदेश के छह राज्य विश्वविद्यालयों से जुड़े कानूनों में महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं। नए प्रावधानों के तहत विश्वविद्यालयों के वित्तीय मामलों,...

पंचकूला के अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में भीषण आग, कई घंटे बाद भी धधकती रही

Summer express , पंचकूला। अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। कई घंटे तक लगातार प्रयास किए जाने के बावजूद दोपहर तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। फैक्ट्री से उठती आग की लपटों...

पश्चिमी यमुना नहर में 20 मिनट के अंतराल में मिले दो शव, राखियों ने बढ़ाई चिंता

Summer express ,करनाल। इंद्री क्षेत्र से गुजर रही पश्चिमी यमुना नहर में बुधवार को महज 20 मिनट के अंतराल में दो पुरुषों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। एक के बाद एक शव मिलने की सूचना से नहर किनारे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.