Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 5 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 3 से 5 सितंबर के दौरान राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान विशेष रूप से उत्तरी और पूर्वी पंजाब के जिलों में बारिश की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। हालांकि 6 सितंबर को राज्य में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है और किसी भी जिले के लिए विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

बुधवार को भी मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था, लेकिन वर्षा की गतिविधियां कुछ चुनिंदा इलाकों तक ही सीमित रहीं। हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों के अलावा लुधियाना और जालंधर के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद पिछले कुछ दिनों से सामान्य से ऊपर चल रहा तापमान भी सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया।

आज चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

3 सितंबर को पठानकोट, होशियारपुर, मोहाली और रूपनगर में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। वहीं अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, बठिंडा, बरनाला, संगरूर, मानसा, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और नवांशहर सहित अन्य जिलों के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

4 सितंबर को बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है। इस दिन पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। 5 सितंबर को भी इन पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

6 सितंबर को पंजाब के सभी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है और किसी भी जिले के लिए विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। इससे लगातार बारिश की संभावना वाले इलाकों को कुछ राहत मिल सकती है।

बठिंडा रहा सबसे गर्म

बुधवार को पंजाब के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे की तुलना में 1.4 डिग्री अधिक रहा। फिरोजपुर में 35.7, पटियाला में 35.5, रूपनगर में 34.8, चंडीगढ़ में 34.7, अमृतसर में 34.2 और लुधियाना में 34 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मोहाली में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री, नवांशहर के बल्लोवाल सौंखड़ी में 33.5, जालंधर में 33.3 और गुरदासपुर में 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ का तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

बारिश की बात करें तो राज्य के अधिकांश जिलों में वर्षा नहीं हुई। लुधियाना और पठानकोट के थीन बांध क्षेत्र में केवल 1 मिलीमीटर हल्की बारिश दर्ज की गई। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, हालांकि यह अभी भी सामान्य स्तर के आसपास बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, संजय रत्न ने जारी किए नोटिस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति के सभापति एवं विधायक संजय रत्न ने बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कर शिमला में जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां,गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

ऊना के रामपुर गांव के युवक ने पहली बार की कठिन धार्मिक यात्रा, परिवार और दोस्तों ने बढ़ाया हौसला Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां...

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.