Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

FADA हिमाचल के नए अध्यक्ष बने राजेंद्र वशिष्ट, ऑटोमोबाइल कारोबार में देवभूमि ग्रुप की बढ़ी साख

Summer express/मंडी/धर्मवीर-: देवभूमि ग्रुप कम्पनीज के संस्थापक, चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राजेंद्र वशिष्ट को फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) का हिमाचल प्रदेश राज्य अध्यक्ष चुना गया है। वर्ष 2026-28 के कार्यकाल के लिए मिली यह जिम्मेदारी प्रदेश के ऑटोमोबाइल क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, नेतृत्व क्षमता और कारोबारी उपलब्धियों को दर्शाती है।राजेंद्र वशिष्ट के नेतृत्व में देवभूमि ग्रुप कम्पनीज ने पिछले डेढ़ दशक में ऑटोमोबाइल रिटेल कारोबार में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। वर्ष 2011 में इस क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद समूह ने लगातार अपने कारोबार और डीलरशिप नेटवर्क का विस्तार किया। वर्तमान में समूह हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू, बिलासपुर और शिमला जिलों में Hyundai की अधिकृत डीलरशिप संचालित कर रहा है। इन क्षेत्रों में आधुनिक शोरूम और वर्कशॉप के माध्यम से ग्राहकों को वाहन बिक्री के साथ बिक्री-पश्चात सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इसके अलावा Škoda Auto India की पूरे हिमाचल प्रदेश की डीलरशिप भी देवभूमि ग्रुप के पास है। मंडी और सोलन में समूह के शोरूम संचालित हैं। प्रदेश के बाद समूह ने पंजाब में भी अपने कारोबार का विस्तार किया है और टाटा मोटर्स के साथ पूरे रोपड़ जिले की डीलरशिप संभाल रहा है।देवभूमि ग्रुप का ऑटोमोबाइल कारोबार हजारों ग्राहकों का भरोसा अर्जित करने के साथ एक हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार भी उपलब्ध करा रहा है। समूह की मौजूदगी होटल इंडस्ट्री, सिनेमा, ग्रीन एनर्जी और अन्य क्षेत्रों में भी है।

FADA के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राजेंद्र वशिष्ट के सामने अब प्रदेश के ऑटोमोबाइल डीलरों के हितों को प्रभावी ढंग से उठाने की जिम्मेदारी होगी। वह डीलरों की समस्याओं, ऑटो रिटेल क्षेत्र की चुनौतियों और उद्योग से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

FADA हिमाचल के नए अध्यक्ष बने राजेंद्र वशिष्ट, ऑटोमोबाइल कारोबार में देवभूमि ग्रुप की बढ़ी साख

Summer express/मंडी/धर्मवीर-: देवभूमि ग्रुप कम्पनीज के संस्थापक, चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राजेंद्र वशिष्ट को फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) का हिमाचल प्रदेश राज्य अध्यक्ष चुना गया है। वर्ष 2026-28 के कार्यकाल के लिए मिली यह जिम्मेदारी प्रदेश के ऑटोमोबाइल क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, नेतृत्व क्षमता और कारोबारी उपलब्धियों को दर्शाती है।राजेंद्र वशिष्ट के...

अंबाला में जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों की भव्य सजावट से बाजारों तक बढ़ी रौनक

Summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर अंबाला के मंदिरों और बाजारों में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। चार सितंबर को मनाए जाने वाले जन्माष्टमी पर्व से पहले शहर के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्रद्धालु भी मंदिरों की सजावट और अन्य व्यवस्थाओं में सेवा भाव से...

अंबाला में विद्यार्थियों के लिए इलेक्ट्रिक बसों में मुफ्त सफर की सुविधा शुरू

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा सरकार ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए अंबाला में संचालित ग्रीन इलेक्ट्रिक बसों में छात्र-छात्राओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू की है। सरकार की इस पहल का विद्यार्थियों और यात्रियों ने स्वागत करते हुए इसे शिक्षा के लिए आने-जाने वाले छात्रों के लिए बड़ी राहत बताया है।...

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त, 91% रही प्रोडक्टिविटी; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी आधिकारिक झंडी

Summer express/शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 10 दिवसीय मानसून सत्र गुरुवार को राष्ट्रीय गीत के साथ संपन्न हो गया। 21 अगस्त से 3 सितंबर तक चले इस सत्र में सदन की कार्यवाही कुल 45 घंटे 30 मिनट चली। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्र की समाप्ति पर आंकड़े जारी करते हुए बताया कि सदन...

यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज पर हादसा: यमुना में बहे दोनों जवानों के शव बरामद

Summer express , यमुनानगर। हथिनीकुंड बैराज पर सैन्य अभ्यास के दौरान यमुना नदी के तेज बहाव में लापता हुए भारतीय सेना के दोनों जवानों के पार्थिव शरीर बरामद कर लिए गए हैं। हादसे के बाद सेना, पुलिस और राहत-बचाव एजेंसियों की ओर से बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी अभियान के दौरान एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.