Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में अभय चौटाला का हुड्डा, भाजपा और दुष्यंत पर तीखा हमला

Summer express ,सुंदर कुंडू ,पलवल। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने  पलवल जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित हलका स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को 27 सितंबर को नूंह में होने वाले दिवंगत जननायक ताऊ देवीलाल के सम्मान दिवस समारोह में पहुंचने का निमंत्रण दिया। कार्यक्रम में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, डबवाली विधायक आदित्य देवीलाल, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता सौरोत, महावीर चौहान, प्रेमपाल डागर, युवा जिला अध्यक्ष राहुल शर्मा, सतपाल देशवाल, रतन सिंह सौरोत और सत्ते पहलवान समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान जजपा नेता जीतू दीघौट और कांग्रेस नेता उदय सौरोत ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो की सदस्यता ग्रहण की। चौटाला ने पार्टी में शामिल हुए नेताओं और समर्थकों का स्वागत करते हुए दावा किया कि इनेलो लगातार मजबूत हो रही है और आने वाले समय में प्रदेश में पार्टी की सरकार बनेगी।

अभय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों के बीच मिलीभगत के कारण प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति में यह चर्चा आम है कि हुड्डा और उनकी राजनीतिक टीम भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने एसवाईएल के पानी के मुद्दे पर भी कांग्रेस और भाजपा को घेरते हुए कहा कि दोनों दल हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दिलाने के लिए गंभीर प्रयास नहीं कर रहे हैं। उनके अनुसार, इस मुद्दे पर इनेलो ही लगातार आवाज उठाती रही है।

जेजेपी और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर हमला बोलते हुए अभय चौटाला ने 2019 के विधानसभा चुनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस चुनाव में भाजपा को बहुमत नहीं मिला था और विपक्षी दलों के पास अधिक विधायक थे। इसके बावजूद जेजेपी ने भाजपा को समर्थन देकर सरकार बनाने में भूमिका निभाई। चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा के खिलाफ बड़े-बड़े राजनीतिक नारे देने वालों ने बाद में उसी पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने में सहयोग किया।

इनेलो सुप्रीमो ने प्रदेश में बढ़ते अपराध और नशे के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में अपराध और नशे का प्रसार लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सरकार इन समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने दावा किया कि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण स्थिति गंभीर होती जा रही है।

अभय चौटाला ने भाजपा सरकार पर चुनावी वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लिए गए कई फैसलों पर वह कायम नहीं रह सकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रदेश से बाहर होने और हरियाणा में उनकी सक्रियता को लेकर भी सवाल उठाए।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नोटिस देने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चौटाला ने तंज कसा कि हुड्डा को अभी तक ऐसा वकील नहीं मिला, जो उनके लिए नोटिस तैयार कर सके। उन्होंने दावा किया कि हुड्डा की राजनीतिक भूमिका के कारण ही हरियाणा में भाजपा को तीसरी बार सरकार बनाने का अवसर मिला।

उन्होंने सफाई कर्मचारियों के आंदोलन का भी समर्थन किया। चौटाला ने बताया कि इनेलो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे और सफाई कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में खड़े हुए। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगें स्वीकार नहीं करती, इनेलो उनके साथ अपना समर्थन जारी रखेगी।

अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग इनेलो से जुड़ रहे हैं और पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाला समय इनेलो का है और पार्टी हरियाणा में सत्ता में वापसी करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंडोह में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी, कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Summer express ,धर्मवीर, मंडी। बाबा बालक नाथ मंदिर पंडोह में पांच दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के चौथे दिन जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। सुबह से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया,...

17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, हर घर जलेगा आशीर्वाद का दीपक

Summer express ,राकेश, ऊना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी। अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीब 25 वर्षों के प्रशासनिक कार्यकाल, गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में...

सांसद निधि खर्च पर कंगना का अधिकारियों को फटकार, मांगी परफॉर्मेंस रिपोर्ट

Summer express, धर्मवीर ,मंडी। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद कंगना रनौत ने सांसद निधि के तहत जारी राशि के अपेक्षाकृत कम खर्च होने पर अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचीं कंगना ने विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और सांसद निधि के उपयोग को लेकर अधिकारियों...

राजौरी में शहीद सुखचैन का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, मांगों पर अड़े ग्रामीण

Summer express , सिरसा। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए सिरसा जिले के गांव कुत्ताबढ़ निवासी सेना के जवान सुखचैन सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह पैतृक गांव पहुंचा। शहीद के अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच ग्रामीणों ने अंतिम यात्रा रोक दी और प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं।...

तेज रफ्तार ईवी कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

Summer express, कुरुक्षेत्र। इस्माइलाबाद क्षेत्र में अंबाला-हिसार नेशनल हाईवे-152 पर लोटनी गांव के पास तेज रफ्तार ईवी कार की टक्कर से बाइक सवार 34 वर्षीय रणजीत सिंह की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद रणजीत सड़क किनारे बने गड्ढों में जा गिरा और उसका एक हाथ शरीर से अलग हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.