Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब स्वास्थ्य विभाग में 251 नए पदों को मंजूरी

समर न्यूज | चंडीगढ़

पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और अस्पतालों में कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए 251 नए पदों को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया।
वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बैठक के बाद फैसलों की जानकारी दी। स्वीकृत पदों में चमकौर साहिब के उपमंडलीय अस्पताल के लिए 33, मालेरकोटला स्वास्थ्य विभाग के लिए 19, मेडिकल और डेंटल अधिकारियों के 80 तथा उपमंडलीय अस्पतालों और नए मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटरों के लिए 119 पद शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इन नियुक्तियों से स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की कमी दूर होगी और लोगों को बेहतर उपचार सुविधाएं मिलेंगी।
मालेरकोटला के लिए मंजूर 19 पदों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक सिविल सर्जन और जिला परिवार कल्याण अधिकारी सहित अन्य पद शामिल हैं। कैबिनेट ने पंजाब लोक सेवा आयोग के ग्रुप-ए पदों से जुड़े नियमों में संशोधन को भी मंजूरी दी। इसके अलावा सचिवालय सहायक के नए पद सृजित करने का फैसला हुआ। बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की कस्टम मिलिंग और खरीद नीति-2026 को भी मंजूरी दी गई। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग से संबंधित रिपोर्ट को भी कैबिनेट ने स्वीकृति प्रदान की।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब स्वास्थ्य विभाग में 251 नए पदों को मंजूरी

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और अस्पतालों में कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए 251 नए पदों को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया।वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बैठक के बाद फैसलों की जानकारी...

अस्पताल से पुलिस गारद को चकमा देकर चोरी का आरोपी फरार, तलाश जारी

Summer express ,कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन चोरी के मामले में बंदी सतिंदर सुबह करीब छह बजे पुलिस गारद को चकमा देकर फरार हो गया। गांव मडोखरा निवासी सतिंदर के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस...

मोदी के जन्मदिन पर हर बूथ पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को हर बूथ पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ में मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्री, सांसद-विधायक और भाजपा पदाधिकारी शामिल होंगे। सभी जिलों में प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पित परियोजनाओं तथा प्रमुख विकास परियोजनाओं को...

पानीपत और पलवल की एसपी दो दिन में फिर बदलीं, नरेंद्र बिजारणिया को भी नई जिम्मेदारी

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ | हरियाणा में तीन आइपीएस अधिकारियों को दो दिन के अंतराल में ही फिर से स्थानांतरित कर दिया गया है। वीरवार को देर रात जारी आदेशों में पलवल की पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाईं गईं मेधा भूषण अब पानीपत जिला संभालेंगी।इसी तरह पानीपत की एसपी बनाईं गई दिप्ति गर्ग को अब...

पंचकूला-शिमला हाईवे पर हादसे में चंडीगढ़ के दो युवकों की मौत

Summer express, मोनिका रावत पंचकूला। शिमला-पंचकूला हाईवे पर सड़क हादसे में चंडीगढ़ के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। हादसा शुक्रवार देर रात चंडीमंदिर टोल प्लाजा से पहले हुआ है। मृतकों की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर-28 निवासी आशीष (20) और सेक्टर-45 निवासी प्रदीप (22) के तौर पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.