Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भूपेश बघेल की छुट्टी, सचिन पायलट पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हुए नियुक्त

एजेंसी | चंडीगढ़
कांग्रेस हाईकमान ने शनिवार को बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया। उन्होंने भूपेश बघेल की जगह ली है। बघेल को अब असम कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। यह बदलाव राहुल गांधी के प्रस्तावित पंजाब दौरे से पहले हुआ है।
पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके समर्थक लंबे समय से प्रदेश प्रभारी बघेल की कार्यशैली पर सवाल उठाते रहे हैं। चन्नी गुट का आरोप था कि बघेल ने पंजाब की जमीनी स्थिति की सही जानकारी हाईकमान तक नहीं पहुंचाई। गुट की ओर से बघेल के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को भी हटाने की मांग की जाती रही है।
बघेल को हटाए जाने के बाद अब राजा वड़िंग के भविष्य को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं।
पायलट के सामने बड़ी चुनौती
राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री रहे सचिन पायलट को पंजाब में पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी को खत्म करने और नेताओं को एकजुट करने की चुनौती होगी। उनके सामने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की भी बड़ी जिम्मेदारी होगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भूपेश बघेल की छुट्टी, सचिन पायलट पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हुए नियुक्त

एजेंसी | चंडीगढ़कांग्रेस हाईकमान ने शनिवार को बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया। उन्होंने भूपेश बघेल की जगह ली है। बघेल को अब असम कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। यह बदलाव राहुल गांधी के प्रस्तावित पंजाब दौरे से पहले हुआ है।पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत...

पंजाब स्वास्थ्य विभाग में 251 नए पदों को मंजूरी

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और अस्पतालों में कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए 251 नए पदों को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया।वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बैठक के बाद फैसलों की जानकारी...

अस्पताल से पुलिस गारद को चकमा देकर चोरी का आरोपी फरार, तलाश जारी

Summer express ,कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन चोरी के मामले में बंदी सतिंदर सुबह करीब छह बजे पुलिस गारद को चकमा देकर फरार हो गया। गांव मडोखरा निवासी सतिंदर के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस...

मोदी के जन्मदिन पर हर बूथ पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को हर बूथ पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ में मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्री, सांसद-विधायक और भाजपा पदाधिकारी शामिल होंगे। सभी जिलों में प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पित परियोजनाओं तथा प्रमुख विकास परियोजनाओं को...

पानीपत और पलवल की एसपी दो दिन में फिर बदलीं, नरेंद्र बिजारणिया को भी नई जिम्मेदारी

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ | हरियाणा में तीन आइपीएस अधिकारियों को दो दिन के अंतराल में ही फिर से स्थानांतरित कर दिया गया है। वीरवार को देर रात जारी आदेशों में पलवल की पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाईं गईं मेधा भूषण अब पानीपत जिला संभालेंगी।इसी तरह पानीपत की एसपी बनाईं गई दिप्ति गर्ग को अब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.