Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून: 14 जिलों में येलो अलर्ट, 7 सितंबर तक बारिश के आसार

Summer express, हिसार। हरियाणा में कमजोर पड़ चुका मानसून सितंबर के पहले सप्ताह में एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार तीसरे दिन बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को पंचकूला में 99 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को झज्जर, गुरुग्राम, नूंह और रेवाड़ी समेत प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ के अनुसार, मानसून टर्फ की अक्षीय रेखा की उत्तरी सीमा श्रीगंगानगर, रोहतक, फतेहगढ़ और डाल्टनगंज होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। वहीं, उत्तरी हरियाणा के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से चार सितंबर की रात से मानसून की गतिविधियों में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना बनी है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 5 से 7 सितंबर तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रह सकता है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने और अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। उत्तरी और दक्षिणी हरियाणा के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश हो सकती है।

पश्चिमी हरियाणा के जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव के चलते दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 8 सितंबर के बाद प्रदेश में मानसून की सक्रियता एक बार फिर कमजोर पड़ सकती है। फिलहाल अगले तीन दिनों के दौरान होने वाली बारिश से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं लगातार बारिश वाले क्षेत्रों में जलभराव को लेकर स्थानीय प्रशासन को भी सतर्क रहने की जरूरत है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंडोह में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी, कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Summer express ,धर्मवीर, मंडी। बाबा बालक नाथ मंदिर पंडोह में पांच दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के चौथे दिन जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। सुबह से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया,...

17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, हर घर जलेगा आशीर्वाद का दीपक

Summer express ,राकेश, ऊना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी। अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीब 25 वर्षों के प्रशासनिक कार्यकाल, गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में...

सांसद निधि खर्च पर कंगना का अधिकारियों को फटकार, मांगी परफॉर्मेंस रिपोर्ट

Summer express, धर्मवीर ,मंडी। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद कंगना रनौत ने सांसद निधि के तहत जारी राशि के अपेक्षाकृत कम खर्च होने पर अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचीं कंगना ने विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और सांसद निधि के उपयोग को लेकर अधिकारियों...

राजौरी में शहीद सुखचैन का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, मांगों पर अड़े ग्रामीण

Summer express , सिरसा। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए सिरसा जिले के गांव कुत्ताबढ़ निवासी सेना के जवान सुखचैन सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह पैतृक गांव पहुंचा। शहीद के अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच ग्रामीणों ने अंतिम यात्रा रोक दी और प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं।...

तेज रफ्तार ईवी कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

Summer express, कुरुक्षेत्र। इस्माइलाबाद क्षेत्र में अंबाला-हिसार नेशनल हाईवे-152 पर लोटनी गांव के पास तेज रफ्तार ईवी कार की टक्कर से बाइक सवार 34 वर्षीय रणजीत सिंह की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद रणजीत सड़क किनारे बने गड्ढों में जा गिरा और उसका एक हाथ शरीर से अलग हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.