Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेवाड़ी में नशे के खिलाफ दौड़े एक लाख युवा, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

summer express, रेवाड़ी | नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने और युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से रविवार सुबह रेवाड़ी में विशाल हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राव तुला राम स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया।

इस अवसर पर शहर में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। करीब एक लाख युवाओं ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर दौड़ में भाग लिया और नशा न करने के साथ-साथ समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी से यह आयोजन नशा विरोधी अभियान के एक बड़े जन आंदोलन के रूप में नजर आया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा किसी भी समाज की सभ्यता, संस्कृति और भविष्य को कमजोर कर सकता है। नशे का दुष्प्रभाव केवल इसका सेवन करने वाले व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसका परिवार और पूरा समाज इससे प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि केवल नशे के प्रति जागरूक होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर गंभीर और सामूहिक प्रयास करने होंगे।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों सहित अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश और समाज की सबसे बड़ी ताकत है और यदि युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएंगे तो समाज को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

मैराथन के दौरान शहर में विभिन्न स्थानों पर नशा विरोधी संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके नुकसान के प्रति जागरूक करने का संकल्प दोहराया।

रेवाड़ी में आयोजित इस हाफ मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकारी अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें समाज और विशेष रूप से युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.