Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नीट में सफलता हासिल कर अनन्या ने बढ़ाया गंगथ का मान, अब बनेगी डॉक्टर

बचपन में देखा डॉक्टर बनने का सपना, कड़ी मेहनत से अनन्या ने किया साकार

Summer express/नूरपुर, संजीव -: बचपन में डॉक्टर बनने का सपना संजोने वाली गंगथ की अनन्या ने अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़संकल्प और निरंतर प्रयासों से इसे साकार कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर अनन्या ने मेडिकल सीट प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित गंगथ और आसपास की तीन पंचायतों में खुशी का माहौल है। अनन्या की कामयाबी पर पंचायत प्रधानों और ग्रामीणों ने उनके घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।

अनन्या ने बताया कि डॉक्टर बनने का सपना उन्होंने बचपन से ही देखा था। हालांकि, उनके माता-पिता चाहते थे कि वह इंजीनियर बने, लेकिन अनन्या ने चिकित्सा क्षेत्र को अपना लक्ष्य बनाया और उसी दिशा में पूरी लगन से तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए केवल मेहनत ही नहीं, बल्कि समय का सही प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति निरंतरता भी बेहद जरूरी है।अनन्या ने बताया कि नीट परीक्षा रद्द होने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। दोबारा परीक्षा की तैयारी करते हुए उन्होंने अपनी कमियों को दूर किया और आखिरकार मेडिकल सीट हासिल कर अपना सपना पूरा किया। पढ़ाई के साथ उन्होंने परिवार के खेती-बाड़ी के कार्यों में भी हाथ बंटाया। इसके बावजूद रात-दिन मेहनत कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।अनन्या के माता-पिता ने बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा उसे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, पंचायत प्रधानों ने कहा कि अनन्या की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।अनन्या का कहना है कि “कामयाबी हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत, दृढ़संकल्प और समय का सदुपयोग बेहद जरूरी है।” उनकी सफलता ने साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कोई भी सपना असंभव नहीं है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नीट में सफलता हासिल कर अनन्या ने बढ़ाया गंगथ का मान, अब बनेगी डॉक्टर

बचपन में देखा डॉक्टर बनने का सपना, कड़ी मेहनत से अनन्या ने किया साकार Summer express/नूरपुर, संजीव -: बचपन में डॉक्टर बनने का सपना संजोने वाली गंगथ की अनन्या ने अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़संकल्प और निरंतर प्रयासों से इसे साकार कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर अनन्या ने...

चरित्र पर शक में पति ने पत्नी को छुरी से गोदा, अस्पताल में मौत

summer express, अंबाला। बलदेव नगर थाना क्षेत्र के गुरु नानक नगर में शाम घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चरित्र पर शक को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 32 वर्षीय पत्नी पर छुरी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतका की पहचान हिना के रूप में...

हिसार में किसानों ने MSP और कर्जमाफी समेत कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

summer express, हिसार। राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर  संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान और मजदूर मान पार्क में एकत्रित हुए। इस दौरान किसानों-मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर सरकार से मांगों पर जल्द कार्रवाई की अपील की गई। मोर्चा प्रतिनिधियों ने हिसार सांसद जयप्रकाश...
Summer Express - शादी से इनकार पर नाबालिग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रोहतक में जली हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से जांच शुरू

Summer express , रोहतक। जिले के गांव मदीना में सोमवार सुबह रेडियो स्टेशन के पीछे झाड़ियों में एक युवक का जली हुई हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना बहुअकबरपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे...

नूंह में महिला ने दो बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, दोनों मासूमों की मौत

summer express, नूंह। जिले के नगीना कस्बे में सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। घटना में दोनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला को गंभीर हालत में बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.