Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चरित्र पर शक में पति ने पत्नी को छुरी से गोदा, अस्पताल में मौत

summer express, अंबाला। बलदेव नगर थाना क्षेत्र के गुरु नानक नगर में शाम घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चरित्र पर शक को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 32 वर्षीय पत्नी पर छुरी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतका की पहचान हिना के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी पति बंटी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, हिना का पति बंटी उस पर अक्सर चरित्र को लेकर शक करता था। आरोप है कि पत्नी का फोन व्यस्त मिलने या किसी से बातचीत करने की बात को लेकर वह उसके साथ विवाद करता था। परिजनों का कहना है कि आरोपी कई बार झगड़े के दौरान हिना को जान से मारने की धमकी भी दे चुका था।

मृतका के भाई नन्नू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हिना की शादी करीब 13 साल पहले बहादुरगढ़ निवासी बंटी पुत्र अशोक के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनमें 11 वर्षीय बेटा और नौ वर्षीय बेटी है। पिछले करीब तीन महीने से परिवार गुरु नानक नगर स्थित मकान नंबर 19-सी में किराये पर रह रहा था। बंटी एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है।

शाम करीब 4:30 बजे हिना घर के आंगन में कपड़े धो रही थी। इसी दौरान बंटी कथित तौर पर शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी के चरित्र पर शक जताते हुए उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर हिना ने पति के व्यवहार से परेशान होकर उससे तलाक लेने की बात कही। आरोप है कि इस बात से बंटी भड़क गया और रसोई से छुरी उठाकर हिना पर हमला कर दिया।

आरोप है कि बंटी ने हिना के पेट, छाती और कोहनी पर छुरी से कई वार किए। हमले में गंभीर रूप से घायल हिना खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई। बहन को बचाने के लिए नन्नू आगे आया तो आरोपी ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

परिजनों और पड़ोसियों की मदद से हिना को गंभीर हालत में अंबाला शहर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बलदेव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डॉ. चंद्रशेखर के नेतृत्व में सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने मृतका के भाई नन्नू की शिकायत के आधार पर आरोपी पति बंटी के खिलाफ हत्या और आपराधिक धमकी समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, संजय रत्न ने जारी किए नोटिस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति के सभापति एवं विधायक संजय रत्न ने बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कर शिमला में जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां,गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

ऊना के रामपुर गांव के युवक ने पहली बार की कठिन धार्मिक यात्रा, परिवार और दोस्तों ने बढ़ाया हौसला Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां...

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.