Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कोटा में भजनलाल का रोड शो, भाजपा ने झोंकी ताकत

एजेंसी | कोटा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को कोटा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे। उनका कार्यक्रम कैथूनीपोल क्षेत्र से शुरू होगा।
मुख्यमंत्री का यह दौरा इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि करीब 12 साल पहले वह कोटा जिले के संगठन प्रभारी रह चुके हैं। अब मुख्यमंत्री के रूप में उसी क्षेत्र में पहुंचकर वह पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को चुनावी संदेश देंगे।
रोड शो के जरिए भाजपा की नजर कोटा उत्तर और कोटा दक्षिण दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं पर है। परिसीमन के बाद दोनों नगर निगमों को मिलाकर नया कोटा नगर निगम बनाया गया है। इसमें 100 वार्ड हैं। पिछले निकाय चुनाव में कांग्रेस ने दोनों नगर निगमों में बोर्ड बनाया था। भाजपा इस बार पुराने समीकरण बदलने की कोशिश में है। नामांकन वापसी के बाद कोटा नगर निगम के 100 वार्डों में बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं। इससे भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए कई वार्डों में मुकाबला बहुकोणीय हो गया है। चुनाव में स्थानीय मुद्दों के साथ उम्मीदवारों की व्यक्तिगत पकड़ भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
8.24 लाख मतदाता: कोटा नगर निगम क्षेत्र में 8,24,491 मतदाता हैं और 721 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान 11 सितंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 सितंबर को होगी। महापौर पद इस बार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा मुख्यमंत्री के रोड शो के जरिए अंतिम दौर के प्रचार को धार देने की कोशिश कर रही है।
दूसरी ओर कांग्रेस भी स्थानीय मुद्दों और पुराने प्रदर्शन के आधार पर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुटी है। कोटा का चुनाव दोनों दलों के लिए शहरी राजनीतिक आधार की परीक्षा माना जा रहा है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद के सेक्टर-77 में कैब चालक की हत्या, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला खून से लथपथ शव

Summer express, फरीदाबाद। शहर के बीपीटीपी थाना क्षेत्र के सेक्टर-77 में एक कैब चालक की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार सुबह केएलजे सोसाइटी के पास सड़क किनारे खड़ी कैब में चालक का शव ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान सेक्टर-77 निवासी 40 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप...

यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बच्चों की मौत, मां और मासूम बेटा घायल

Summer express, यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब हाईवे पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सामने कट पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और डेढ़ वर्षीय भाई घायल हो गए। हादसे के समय महिला एक्टिवा पर बच्चों के साथ जा रही थी। टक्कर के बाद...

भांकरी में कचरा डालने के विरोध में 36 बिरादरी की महापंचायत, आंदोलन तेज करने का ऐलान

Summer express, फरीदाबाद। भांकरी गांव में कचरा डाले जाने के विरोध में रविवार को सरकारी स्कूल परिसर में 36 बिरादरी की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर प्रदूषण के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। महापंचायत में पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय लोगों के अधिकारों और कचरा...

हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों में एक हजार करोड़ से बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं, पीजी सीटें 277 से बढ़कर 497 हुईं : केवल सिंह पठानिया

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार ने प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

बच्चों को अकेले बाहर न भेजें, घरों के आसपास रखें पर्याप्त रोशनी; वन्यजीवों के शिकार पर होगी कानूनी कार्रवाई Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं। जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.