Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने तीन युवकों पर लगाया हत्या का आरोप

बुआ के घर ठहरा था युवक, बहसबाजी के बाद सड़क किनारे बेसुध मिला; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: चौहारघाटी के पधर क्षेत्र में 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक अपने रिश्तेदार के घर ठहरा हुआ था। घटना के बाद मृतक के पिता की शिकायत पर पधर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन युवकों को नामजद किया है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।मृतक की पहचान अजय कुमार निवासी रोपा पंचायत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अजय कुमार मंडी शहर में रहकर लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। घटना के दिन वह हिमरी गंगा में स्नान करने के बाद गवाली स्थित अपनी बुआ के घर गया था।

पुलिस को दी शिकायत में अजय के पिता शेर सिंह ने आरोप लगाया है कि 5 सितंबर की रात ग्वाली ढाबे के समीप उनके बेटे की तीन युवकों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई थी। शिकायत के अनुसार, कुछ देर बाद अजय कुमार सड़क किनारे बेसुध हालत में मिला।इसके बाद रिश्तेदार उसे उपचार के लिए पधर अस्पताल ले गए। अजय की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साहिल निवासी नौहली, तहसील पधर, नवीन कुमार निवासी चामाह और आदित्य ठाकुर निवासी कटिपारी, पधर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम नेरचौक मेडिकल कॉलेज में करवाया गया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा और उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में आर्म्स लाइसेंस के नियम बदले, मंजूरी के बाद ही मिलेगा ट्रेनिंग स्लॉट

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने आर्म्स लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए अहम बदलाव किया है। गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब वेपन ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (फॉर्म एस-1) के लिए ट्रेनिंग स्लॉट उन्हीं आवेदकों को मिलेगा, जिनके आर्म्स लाइसेंस आवेदन को पहले ‘इन-प्रिंसिपल अप्रूवल’ यानी...

करनाल में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, फायरिंग के बाद आरोपी के पैर में लगी गोली

summer express ,करनाल। असंध थाना क्षेत्र में  रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जबाला गांव के पास नहर की पटरी पर हुई इस मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायर किए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को...

लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव, आय सीमा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं के हित में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया है कि इस योजना का लाभ लेने वाली या इसके लिए पंजीकरण कराने वाली महिलाओं को दूसरी किसी सरकारी योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा।...

अनिल विज का पलटवार: “दीपेंद्र हुड्डा को अच्छे डॉक्टर से चश्मा बदलवा लेना चाहिए”

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर लगाए गए आरोपों को लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पलटवार किया है। अंबाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा को तेज गति से आगे बढ़ाने का...

हरियाणा में मानसून पर ब्रेक, तीन दिन मौसम साफ; 11-12 सितंबर को बारिश के आसार

summer express , हिसार। हरियाणा में सितंबर के पहले सप्ताह में सक्रिय रहा मानसून अब कमजोर पड़ गया है। प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश की गतिविधियां कम रहने से तापमान में दोबारा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.