Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच 26 वर्षीय कर्मचारी की मौत

summer express , कुरुक्षेत्र। नगर परिषद थानेसर के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच  26 वर्षीय सफाई कर्मचारी रोहित की अचानक मौत हो गई। सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने रोहित की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम और मेडिकल जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

रोहित वशिष्ट कॉलोनी में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। वह दो बच्चों का पिता था, जिसमें एक बेटा और एक बेटी है। परिजनों के मुताबिक  सुबह वह सामान्य रूप से उठा था, लेकिन कुछ देर बाद अचानक उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। हालत बिगड़ती देख परिवार के लोग उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रोहित की मौत की खबर मिलते ही आंदोलनरत सफाई कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। कर्मचारियों ने कुछ समय के लिए धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी रोक दी। बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी रोहित की अंतिम यात्रा में शामिल हुए और नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी।

सफाई कर्मचारी यूनियन के इकाई प्रधान सुनील लोहट ने बताया कि रोहित शनिवार देर शाम तक नगर परिषद कार्यालय के बाहर चल रहे धरने में अपने साथियों के साथ मौजूद था। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से ड्यूटी ज्वाइन करने के अल्टीमेटम को लेकर रोहित काफी चिंतित था। धरने के दौरान वह बार-बार कर्मचारियों की नौकरी और भविष्य को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर रहा था।

सुनील लोहट के अनुसार, रोहित लंबे समय से सफाई कर्मचारियों के साथ काम कर रहा था और हड़ताल के दौरान भी आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल रहा। उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद कर्मचारियों ने तत्काल अपना प्रदर्शन रोक दिया और अंतिम संस्कार में शामिल होकर अपने साथी को श्रद्धांजलि दी।

वहीं, शनिवार देर शाम प्रदेश सफाई कर्मचारी नेता नरेश शास्त्री भी थानेसर नगर परिषद कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने धरने पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एकजुट होकर अपनी मांगों के लिए आंदोलन जारी रखने की अपील की थी।

सफाई कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन को प्रदेश स्तर पर आगे बढ़ाने की भी तैयारी की है। कर्मचारी नेताओं के अनुसार 12 और 13 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें सफाई कर्मचारियों के साथ कर्मचारी, किसान और अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की बात कही गई है।

रोहित की अचानक मौत के बाद हड़ताल कर रहे कर्मचारियों में शोक और चिंता का माहौल है। फिलहाल परिवार की ओर से हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है, जबकि मौत के सही कारण की पुष्टि पोस्टमॉर्टम और चिकित्सकीय जांच की रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - शादी से इनकार पर नाबालिग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रोहतक में जली हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से जांच शुरू

Summer express , रोहतक। जिले के गांव मदीना में सोमवार सुबह रेडियो स्टेशन के पीछे झाड़ियों में एक युवक का जली हुई हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना बहुअकबरपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे...

नूंह में महिला ने दो बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, दोनों मासूमों की मौत

summer express, नूंह। जिले के नगीना कस्बे में सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। घटना में दोनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला को गंभीर हालत में बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

कुरुक्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच 26 वर्षीय कर्मचारी की मौत

summer express , कुरुक्षेत्र। नगर परिषद थानेसर के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच  26 वर्षीय सफाई कर्मचारी रोहित की अचानक मौत हो गई। सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने रोहित की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई है।...

मंडी में 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने तीन युवकों पर लगाया हत्या का आरोप

बुआ के घर ठहरा था युवक, बहसबाजी के बाद सड़क किनारे बेसुध मिला; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज Summer express/मंडी, धर्मवीर-: चौहारघाटी के पधर क्षेत्र में 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक अपने रिश्तेदार के घर ठहरा हुआ था। घटना के बाद मृतक के पिता...

HAL की बड़ी तैयारी: वायुसेना को जल्द मिलेंगे पहले तीन HTT-40 बेसिक ट्रेनर विमान

summer express ,बेंगलुरु। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) भारतीय वायुसेना को लंबे समय से प्रतीक्षित HTT-40 बेसिक ट्रेनर विमानों की पहली खेप सौंपने की तैयारी में है। इन स्वदेशी विमानों के वायुसेना में शामिल होने से नए पायलटों की शुरुआती उड़ान प्रशिक्षण क्षमता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल तीन HTT-40 यानी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.