Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूंह में महिला ने दो बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, दोनों मासूमों की मौत

summer express, नूंह। जिले के नगीना कस्बे में सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। घटना में दोनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला को गंभीर हालत में बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, उलेटा गांव निवासी 27 वर्षीय समरीन की करीब पांच साल पहले नगीना निवासी आशिक से शादी हुई थी। सुबह समरीन अपने दो बच्चों अजलान (ढाई वर्ष) और समायरा (4 वर्ष) को साथ लेकर घर से निकली थी। कुछ देर बाद वह पास स्थित करीब 15 फीट गहरे कुएं में दोनों बच्चों के साथ कूद गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को कुएं से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। महिला को गंभीर हालत में परिजन तत्काल मंडीखेड़ा स्थित सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।

दो मासूम बच्चों की मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई इस घटना से परिवार और आसपास के लोग भी सदमे में हैं।

नगीना थाना प्रभारी अजयवीर भड़ाना ने बताया कि फिलहाल पुलिस को घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार में किसानों ने MSP और कर्जमाफी समेत कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

summer express, हिसार। राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर  संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान और मजदूर मान पार्क में एकत्रित हुए। इस दौरान किसानों-मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर सरकार से मांगों पर जल्द कार्रवाई की अपील की गई। मोर्चा प्रतिनिधियों ने हिसार सांसद जयप्रकाश...
Summer Express - शादी से इनकार पर नाबालिग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रोहतक में जली हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से जांच शुरू

Summer express , रोहतक। जिले के गांव मदीना में सोमवार सुबह रेडियो स्टेशन के पीछे झाड़ियों में एक युवक का जली हुई हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना बहुअकबरपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे...

नूंह में महिला ने दो बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, दोनों मासूमों की मौत

summer express, नूंह। जिले के नगीना कस्बे में सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। घटना में दोनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला को गंभीर हालत में बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

कुरुक्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच 26 वर्षीय कर्मचारी की मौत

summer express , कुरुक्षेत्र। नगर परिषद थानेसर के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच  26 वर्षीय सफाई कर्मचारी रोहित की अचानक मौत हो गई। सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने रोहित की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई है।...

मंडी में 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने तीन युवकों पर लगाया हत्या का आरोप

बुआ के घर ठहरा था युवक, बहसबाजी के बाद सड़क किनारे बेसुध मिला; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज Summer express/मंडी, धर्मवीर-: चौहारघाटी के पधर क्षेत्र में 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक अपने रिश्तेदार के घर ठहरा हुआ था। घटना के बाद मृतक के पिता...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.