Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल के ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन को फार्मा नियमन में उत्कृष्टता के लिए सम्मान

Summer express/शिमला-:  मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) को फार्मास्यूटिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (फार्मेक्सिल) द्वारा एप्रिसिएशन अवार्ड प्रदान किए जाने पर बधाई दी है। यह सम्मान नई दिल्ली में सोमवार को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित आईपीएचईएक्स-2026 के दौरान प्रदान किया गया।यह पुरस्कार प्रदेश में नियामक उत्कृष्टता, उद्योग सुविधा और फार्मास्यूटिकल निर्यात को बढ़ावा देने के लिए डीसीए के प्रयासों के सम्मान में दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य सरकार की प्रभावी एवं मजबूत नियामक व्यवस्था स्थापित करने, कारोबार में सुगमता को बढ़ावा देने तथा हिमाचल प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी फार्मास्यूटिकल इकोसिस्टम विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।उन्होंने कहा कि सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में नैतिक मानकों से समझौता करने वालों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई है।उन्होंने कहा कि डीसीए को मिला यह सम्मान हिमाचल प्रदेश की नियामक उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।इससे देश और वैश्विक बाजारों की आवश्यकताओं को पूरा करने वाले एक विश्वसनीय फार्मास्यूटिकल हब के रूप में प्रदेश की पहचान और मजबूत हुई है।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने इस सम्मान को प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताते हुए डीसीए के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि औषधियों के प्रभावी नियमन के साथ-साथ फार्मास्यूटिकल उद्योग के विकास को सुगम बनाने में विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार ने भी इस उपलब्धि को हिमाचल प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने इस सम्मान का श्रेय ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक समर्पण, प्रतिबद्धता और व्यावसायिक दक्षता को दिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, संजय रत्न ने जारी किए नोटिस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति के सभापति एवं विधायक संजय रत्न ने बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कर शिमला में जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां,गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

ऊना के रामपुर गांव के युवक ने पहली बार की कठिन धार्मिक यात्रा, परिवार और दोस्तों ने बढ़ाया हौसला Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां...

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.