Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

RDSS  से ग्रामीण क्षेत्रों में सुधरेगी बिजली आपूर्ति, केंद्र-राज्य की कई योजनाओं में 90:10 की हिस्सेदारी 

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाओं में 90:10 के अनुपात में हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरों की तर्ज पर बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।डॉ. राजीव भारद्वाज मंगलवार को धर्मशाला में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को केंद्र प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर टांडा मेडिकल कॉलेज की उपलब्धियों पर भी चर्चा हुई। सांसद ने हिमकेयर कार्ड की स्थिति की जानकारी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से ली। उन्हें बताया गया कि हिमकेयर कार्ड की सुविधा अब सुचारू रूप से काम कर रही है। टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई रोबोटिक्स सर्जरी को भी उन्होंने महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।बैठक के दौरान अंगदान को लेकर भी चर्चा हुई। डॉ. राजीव भारद्वाज ने स्वयं आंखें दान करने की इच्छा जताते हुए कहा कि लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने अंगदान के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया और फॉर्म भरने की सुविधा की जानकारी भी साझा की।सांसद ने कहा कि जिला कांगड़ा में प्रशासन और विधायकों के बीच बेहतर तालमेल है तथा समय-समय पर सभी का सहयोग मिलता रहता है। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

RDSS  से ग्रामीण क्षेत्रों में सुधरेगी बिजली आपूर्ति, केंद्र-राज्य की कई योजनाओं में 90:10 की हिस्सेदारी 

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाओं में 90:10 के अनुपात में हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरों की तर्ज पर बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।डॉ. राजीव...

चरित्र पर शक में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Summer express , अंबाला। अंबाला शहर के बलदेव नगर थाना क्षेत्र के गुरुनानक नगर में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति बंटी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद से फरार था। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस अब...

गुरुग्राम में घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची को कार ने कुचला, मौत

summer express , गुरुग्राम। सेक्टर-5 के गुरुनानक नगर में सोमवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो साल की बच्ची की मौत हो गई। घर के बाहर खेल रही मासूम को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा रात करीब नौ बजे हुआ। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद...

सेवा का जुनून है, कुर्सी का लालच नहीं : चंपा ठाकुर

मंडी, धर्मवीर-:जिला कांग्रेस कमेटी मंडी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने कहा है कि राजनीति में उनका उद्देश्य किसी पद या कुर्सी को हासिल करना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि वह हार से घबराने वाली नहीं हैं, बल्कि हर हार से सीख लेकर आगे बढ़ने में विश्वास रखती हैं। चंपा ठाकुर...

हिमाचल में मानसून पड़ा कमजोर, 12 सितंबर से फिर बारिश के आसार

Summer express/मंडी/धर्मवीर। हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर बनी हुई है। हालांकि, पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी शिमला सहित सिरमौर और मंडी जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश की गतिविधियां सीमित रहने के बावजूद तापमान में फिलहाल कोई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.