Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची को कार ने कुचला, मौत

summer express , गुरुग्राम। सेक्टर-5 के गुरुनानक नगर में सोमवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो साल की बच्ची की मौत हो गई। घर के बाहर खेल रही मासूम को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा रात करीब नौ बजे हुआ। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कॉर्नर के मकान के गेट के बाहर बने रैंप पर दो महिलाएं खड़ी होकर बातचीत कर रही थीं। रैंप के आगे सड़क पर दो बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एक कार मोड़ से होकर वहां पहुंची। कार के मुड़ते ही एक बच्चा तेजी से रैंप की ओर चला गया, जबकि दूसरी तरफ खेल रही बच्ची कार के सामने आ गई।

कार की चपेट में आने के बाद बच्ची उसके नीचे आ गई। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। तेज आवाज और बच्ची की चीख सुनकर परिवार के सदस्य और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

मृत बच्ची की पहचान अधी तिवारी के रूप में हुई है। उसके पिता वीरेंद्र तिवारी एक आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं। हादसे के तुरंत बाद परिजन बच्ची को इलाज के लिए मणिपाल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार चालक सेक्टर-5 का ही रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज को जांच का अहम आधार मानकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। फुटेज के जरिए हादसे से पहले और उसके दौरान कार की गति, चालक की गतिविधियों तथा बच्चों की स्थिति समेत अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

भगवान वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समानता और सम्मान की नींव है: केवल सिंह ढिल्लोंदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भगवान श्री वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का ऐसा ग्रंथ है, जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा देता आ रहा है। भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को संदेश दिया...

विधायक ग्रेवाल ने दिया दिवाली का तोहफा बरसाती पानी की निकासी के कार्य शुरू

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और मेयर प्रिंसिपल मैडम इंद्रजीत कौर ने आज राहों रोड के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की शुरुआत की।इस परियोजना के...

मोहाली में गुरुपर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन

गतका पार्टियों ने दिखाए जौहर, जगह-जगह संगत के स्वागत के लिए लगाए गए लंगरगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली चौथे पातशाह धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित मोहाली में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह...

मोहाली में अवैध निर्माणों पर एक्शन, बड़माजरा में चला पीला पंजा

{कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, करीब 24 अवैध निर्माण गिराए{गमाडा अधिकारियों की चेतावनी-नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाईसमर न्यूज | मोहाली मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने तथा बिना आवश्यक मंजूरी के प्लॉट बेचने के मामलों...

मोहाली के फेज-पांच में कूड़े के ढेर में लगी आग से जहरीला धुआं, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

{कूड़े से भरी ट्रॉलियों को लोगों ने वापस लौटाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनीगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली मोहाली के फेज-5 और गांव शाही माजरा के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में लगे कूड़े के विशाल ढेर और उसमें पिछले कई दिनों से सुलग रही आग के कारण स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.