Summer express/कुल्लू-: जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। टीम ने ब्यास नदी के दोनों किनारों का जायजा लेते हुए पुल निर्माण की संभावनाओं पर स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की।निरीक्षण के दौरान कुल्लू सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कुल्लू शहर को जोड़ने के लिए पहले ब्यास नदी पर भूतनाथ पुल का निर्माण किया गया था, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण वर्तमान में इस पुल से केवल छोटे वाहनों की आवाजाही हो पा रही है। ऐसे में शहर को फोरलेन से बेहतर तरीके से जोड़ने के लिए नए डबल लेन पुल की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
विधायक ने कहा कि नए पुल के निर्माण से बड़े वाहनों को भी फोरलेन के माध्यम से सीधे कुल्लू शहर में प्रवेश करने की सुविधा मिलेगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटन कारोबार को भी लाभ होगा। फोरलेन से कुल्लू पहुंचने वाले पर्यटक आसानी से शहर होते हुए मनाली की ओर जा सकेंगे।उन्होंने बताया कि पीरड़ी में भी पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इस पुल के तैयार होने से फोरलेन के जरिए कुल्लू-मनाली पहुंचने वाले लोगों और पर्यटकों को आवाजाही में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में रिवर राफ्टिंग जैसी पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि पीरड़ी पुल का निर्माण कार्य 31 मार्च से पहले पूरा करने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए हैं, ताकि इसे समय पर जनता के लिए खोला जा सके। नए डबल लेन पुल और पीरड़ी पुल के निर्माण से कुल्लू शहर की कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ यातायात व्यवस्था को भी बेहतर l