Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार में 9 स्कूल बसों पर कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी

summer express , हिसार। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर हिसार पुलिस ने स्कूल बसों की जांच का अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश पर यातायात पुलिस ने उकलाना क्षेत्र में स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान 18 स्कूल बसों को चेक किया गया, जिनमें से नौ बसों में निर्धारित सुरक्षा मानकों की कमी मिली। नियमों का पालन नहीं करने पर पुलिस ने नौ बसों के चालान किए।

यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभान के नेतृत्व में टीम ने बसों में बच्चों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की। इस दौरान बसों में लगाए गए कैमरों सहित अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरणों और व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुसार परखा गया। जांच में कुछ बसों में आवश्यक सुरक्षा इंतजाम मानकों के अनुरूप नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने संबंधित बस संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान काटे।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्कूल संचालकों को निर्देश दिए कि सभी बसों में सरकार की ओर से निर्धारित सुरक्षा उपकरण और मानक अनिवार्य रूप से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि सिर्फ कागजों में सुरक्षा व्यवस्था पूरी होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि बसों में बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी इंतजाम धरातल पर भी प्रभावी होने चाहिए।

हिसार पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्कूल बसों की जांच का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जिन बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी या कमी पाई जाएगी, उनके संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन और बस संचालकों से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - सिम बंद होने का उठाया फायदा, सात लाख की एफडी तुड़वाने का आरोप—पीड़ित ने पुलिस व साइबर सेल से लगाई गुहार

मैक्स लाइफ पॉलिसी के नाम पर महिला से 1.10 लाख की साइबर ठगी

summer express ,अंबाला शहर। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी के नाम पर गांव मच्छौंडा निवासी महिला से 1 लाख 10 हजार 399 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का पता चलने के बाद महिला ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत...

हिसार में 9 स्कूल बसों पर कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी

summer express , हिसार। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर हिसार पुलिस ने स्कूल बसों की जांच का अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश पर यातायात पुलिस ने उकलाना क्षेत्र में स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान 18 स्कूल बसों को चेक किया गया, जिनमें से नौ बसों में...

अंबाला में गणेश प्रतिमाओं की धूम, पंजाब-हिमाचल से भी पहुंच रहे श्रद्धालु

Summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। गणेश चतुर्थी का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजार भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाओं से सजने लगे हैं। घरों और पंडालों में गणपति की स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। अंबाला में मूर्तिकार भी गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। यहां पिछले करीब...

नारनौल में 376 पेटी अवैध शराब बरामद, कैंटर चालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

summer express , नारनौल। अवैध शराब की तस्करी के लिए तस्करों ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की, लेकिन उनकी योजना काम नहीं आई। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने जाट गुवाना टोल के पास नाकाबंदी कर एक कैंटर को पकड़ा। कैंटर की तलाशी लेने पर हीरो साइकिल के डिब्बों के पीछे छिपाकर रखी गई...

एनएच के डंगे ने फिर उजाड़े दो परिवारों के आशियाने,तीसरी बार घर बसाने के लिए मुआवजे का इंतजार

द्रंग में विकास की कीमत चुका रहे दो परिवार, पहले एनएच निर्माण में खोया घर, अब नए मकान भी हुए क्षतिग्रस्त मंडी/धर्मवीर-:विकास के लिए जमीन और घर छोड़ने का दर्द मंडी जिला के द्रंग गांव के दो परिवारों से बेहतर शायद ही कोई समझ सकता है। इन परिवारों ने पहले मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.