Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में 35 लाख लाभार्थियों को 1129 करोड़ रुपये की डीबीटी राशि जारी

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रदेश के 35.06 लाख पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 1129.05 करोड़ रुपये की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सीधे, पारदर्शी और बिना किसी परेशानी के पहुंचाया जाए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 11वीं किस्त भी जारी कर दी गई है। इस किस्त के तहत 10.10 लाख बहनों और बेटियों के बैंक खातों में 212 करोड़ 16 लाख रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है। योजना की शुरुआत से अब तक 11 किस्तों के माध्यम से लाभार्थियों को कुल 2254 करोड़ 47 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि डीबीटी व्यवस्था के कारण सरकारी योजनाओं की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रही है। इससे बिचौलियों की भूमिका कम हुई है और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर तथा पारदर्शी तरीके से मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उद्योगों से संबंधित योजनाओं के तहत 20 लाभार्थियों को 153.45 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। इसके अलावा हर घर-गृहिणी योजना के तहत पांच लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 19.68 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए हैं।

सरकार के अनुसार, विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को सीधे आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लोगों तक पहुंचाना और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.