Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीबीएसई स्कूलों के लिए नई यूनिफॉर्म और ड्रेस कोड तय, शिक्षकों की पोशाक भी निर्धारित

महिला शिक्षिकाओं के लिए लाइलैक और पुरुष शिक्षकों के लिए हल्के नीले रंग की पोशाक तय

शिमला, 10 सितम्बर। प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों को एकरूप और आकर्षक स्वरूप देने की दिशा में राज्य सरकार ने विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म, शिक्षकों के ड्रेस कोड और स्कूल भवनों की रंग योजना को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में गुरुवार को शिक्षा विभाग की बैठक में इन विषयों पर विस्तार से चर्चा के बाद निर्णय लिए गए।

बैठक में तय किया गया कि सीबीएसई स्कूलों के विद्यार्थियों की विशिष्ट यूनिफॉर्म हरे रंग की थीम पर आधारित होगी। वहीं, महिला शिक्षिकाओं के लिए हल्के लाइलैक (बैंगनी) रंग की पोशाक निर्धारित की गई है। पुरुष शिक्षक हल्के नीले रंग की पैंट और शर्ट पहनेंगे। स्कूल भवनों को ऑलिव ग्रीन और सैंड बेज रंगों में रंगा जाएगा, जिससे सभी सीबीएसई स्कूलों को एक समान पहचान मिल सके।सरकार ने शिक्षकों के ड्रेस कोड को साफ-सुथरा, औपचारिक, शालीन और पेशेवर रखने पर जोर दिया है। ड्रेस में अनावश्यक सहायक वस्तुओं का न्यूनतम प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा ड्यूटी के दौरान सभी शिक्षकों के लिए पहचान पत्र पहनना अनिवार्य होगा।

स्कूल भवन ऑलिव ग्रीन और सैंड बेज रंग में होंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को उनके घरों के नजदीक गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सीबीएसई स्कूलों में आवश्यक आधारभूत ढांचे को विकसित करने तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 80 करोड़ रुपये जारी किए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्कूलों के लिए अतिरिक्त 5 करोड़ रुपये भी जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने के साथ-साथ स्कूलों में आवश्यक सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है।बैठक में विधायक सुरेश कुमार, चंद्र शेखर और नीरज नैय्यर, हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के सदस्य विजय पाल सिंह, सचिव शिक्षा राकेश कंवर, स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली सहित शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीबीएसई स्कूलों के लिए नई यूनिफॉर्म और ड्रेस कोड तय, शिक्षकों की पोशाक भी निर्धारित

महिला शिक्षिकाओं के लिए लाइलैक और पुरुष शिक्षकों के लिए हल्के नीले रंग की पोशाक तय शिमला, 10 सितम्बर। प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों को एकरूप और आकर्षक स्वरूप देने की दिशा में राज्य सरकार ने विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म, शिक्षकों के ड्रेस कोड और स्कूल भवनों की रंग योजना को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्यमंत्री...

हिसार में कचरा उठान को लेकर हंगामा, हड़ताली और निजी कर्मचारियों में धक्का-मुक्की

Summer express , हिसार | शहर के अर्बन एस्टेट क्षेत्र में गुरुवार को कचरा उठान को लेकर हड़ताली महिला कर्मचारियों और निजी एजेंसी के जरिए काम कर रही महिला कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। हड़ताली कर्मचारियों पर...

हरियाणा में 35 लाख लाभार्थियों को 1129 करोड़ रुपये की डीबीटी राशि जारी

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रदेश के 35.06 लाख पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 1129.05 करोड़ रुपये की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार का...

पोषपा में एचआरटीसी बस के ब्रेक फेल, सतलुज में गिरने से बाल-बाल बचे 17 यात्री

Summer express/किन्नौर-: रूपी वैली से पिओ जा रही एचआरटीसी की बस बुधवार को पोषपा के समीप ब्रेक फेल होने के कारण बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। बस में करीब 17 यात्री सवार थे। अचानक ब्रेक फेल होने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए...

के. मकरंद पांडुरंग बने चरखी दादरी के प्रभारी अधिकारी, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

summer express , चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग को चरखी दादरी जिले का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें उनकी मौजूदा प्रशासनिक जिम्मेदारियों के अतिरिक्त सौंपी गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किए हैं। के. मकरंद पांडुरंग वर्तमान में सूचना, जनसंपर्क,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.