Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं, वहीं सरकार उन्हें रोजगार के बजाय लॉटरी और भांग की खेती का विकल्प दे रही है।

त्रिलोक जमवाल ने कहा कि प्रदेश के हजारों युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और लंबे समय से सरकारी भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं। युवाओं को उम्मीद थी कि सरकार नई नौकरियां पैदा करने के साथ-साथ लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करेगी, लेकिन सरकार की प्राथमिकताएं इसके विपरीत दिखाई दे रही हैं।उन्होंने कहा कि लॉटरी को बढ़ावा देने से युवाओं और समाज पर इसके नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। वहीं, भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर भी सरकार को व्यापक स्तर पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाली सरकार को ऐसे फैसलों के संभावित प्रभावों को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।भाजपा विधायक ने सरकार से मांग की कि युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर प्राथमिकता से काम किया जाए। उन्होंने सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को जल्द भरने और भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी तरीके से पूरा करने की मांग की।त्रिलोक जमवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की पहचान देवभूमि के रूप में है और युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकार से ऐसे निर्णय लेने की अपील की, जिनसे युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो और प्रदेश विकास की दिशा में आगे बढ़े।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...

माली की नौकरी, केमिस्ट्री पढ़ाने का जुनून; 36 छात्रों का भविष्य संवार रहे तरुण

summer express,यमुनानगर। व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल में विषय अध्यापक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तरुण ने शिक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी...

फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हिमाचल में धर्मशाला, हमीरपुर और ऊना में प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने निकाली रैली, सरकार से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग मांगें नहीं मानी तो सितंबर में दोबारा हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी Summer express हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। हमीरपुर,...

हरियाणा से दिल्ली सफर होगा आसान: फरीदाबाद हाईवे की कारपेटिंग तेज, जल्द पूरा होगा काम

summer express , फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क की नई कारपेटिंग का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। गदपुरी टोल बैरियर से सराय ख्वाजा टोल बैरियर तक चल रहा यह काम अब मध्य चरण में पहुंच गया है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.