Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मिहानी गांव में बारिश का कहर, मंदिर पर गिरा भारी मलबा; मकान और गोशाला भी खतरे की जद में

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- :उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत चायल के मिहानी गांव में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा खिसककर एक घर के साथ स्थित मंदिर के ऊपर जा गिरा। मलबे की चपेट में आने से मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं, मंदिर के समीप स्थित मकान और गोशाला पर भी लगातार भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मिहानी गांव निवासी रमेश कुमार पुत्र स्वर्गीय हीरा सिंह के मकान के साथ बने मंदिर के ऊपरी हिस्से से अचानक भारी मलबा नीचे आ गया। मलबा गिरने से मंदिर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास रहने वाले लोगों में भी चिंता का माहौल है। बारिश का सिलसिला जारी रहने पर दोबारा मलबा गिरने की आशंका बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि रमेश कुमार के छोटे भाई राजेश कुमार के मकान के साथ लगती गोशाला भी खतरे की जद में है। पहाड़ी से लगातार पानी के साथ मिट्टी और पत्थर नीचे आने के कारण गोशाला को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। यदि बारिश और तेज होती है तो मलबा मकान और गोशाला तक पहुंच सकता है, जिससे परिवार की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो सकता है।घटना की सूचना मिलने के बाद ग्राम पंचायत चायल के प्रधान पंकज ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर परिवार से घटना की जानकारी ली और स्थिति का जायजा लिया। पंचायत प्रधान ने कहा कि भारी बारिश के कारण मंदिर को नुकसान पहुंचा है और आसपास की जमीन में भी मलबा आने से खतरे की स्थिति बनी हुई है।प्रधान पंकज ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना हल्का पटवारी को दे दी गई है। राजस्व विभाग की टीम द्वारा मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किए जाने की उम्मीद है। उन्होंने प्रशासन और प्रदेश सरकार से प्रभावित परिवार की स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द फौरी राहत उपलब्ध करवाने की मांग की है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बारिश के कारण पैदा हुई स्थिति को देखते हुए प्रशासन को सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...

अब गांवों की लाइब्रेरी में भी बनेंगे मॉडर्न किताबी कॉर्नर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:जिला मुख्यालय की लाइब्रेरी में तैयार किए गए मॉडर्न किताबी कॉर्नर को विद्यार्थियों से मिल रहे बेहतर रिस्पांस के बाद अब जिला प्रशासन ने इस सुविधा का विस्तार करने का फैसला लिया है। योजना के तहत सब-डिवीजन और ग्रामीण स्तर पर संचालित लाइब्रेरी में भी आधुनिक किताबी कॉर्नर विकसित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य ग्रामीण...

जिला भाजपा अध्यक्ष ने सेवा भाव से मनाया जन्मदिन, 2027 में शिमला की सभी सीटें जीतने का दावा

शिमला,संजू-: जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। उन्होंने जन्मदिन पर किसी बड़े आयोजन या केक काटने के बजाय कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) पहुंचकर मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों का हालचाल जाना और उनके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.