Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

छोटी काशी मंडी में 38वें गणेश उत्सव का आगाज, इस बार नहीं होगा गणेश प्रतिमा का विसर्जन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में दस दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस वर्ष उत्सव के दौरान एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। मंदिर प्रबंधन ने गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन नहीं करने का निर्णय लिया है। हालांकि प्रतिमा को मंदिर परिसर में विधिवत स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी और गणेश चतुर्दशी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।मंदिर के पुजारी राजन ने बताया कि इस बार सिद्ध गणपति मंदिर में 38वां गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। पिछले 37 वर्षों से गणेश जी की प्रतिमा के विसर्जन की परंपरा चली आ रही थी, लेकिन इस बार से इसे समाप्त करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। इसी दिन मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का भी शुभारंभ होगा।

गणेश चतुर्दशी के दिन मंडी शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में शहर के विभिन्न देवी-देवता भी शामिल होंगे। गणेश जी की प्रतिमा को शोभायात्रा के माध्यम से पूरे शहर का भ्रमण करवाया जाएगा और इसके बाद प्रतिमा को वापस सिद्ध गणपति मंदिर लाकर स्थापित कर दिया जाएगा। इस प्रकार इस बार प्रतिमा को जल में प्रवाहित नहीं किया जाएगा।

उत्सव के दौरान मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ श्रद्धालुओं के लिए 23 और 25 सितंबर को विशाल भंडारों का आयोजन किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने और प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।

नाग देवता धारण किए हुए हैं भगवान गणेश

छोटी काशी मंडी का प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर अपनी विशेष धार्मिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर में विराजमान भगवान गणेश के गले में नाग देवता विराजमान हैं। मान्यता के अनुसार इन्हें तांत्रिक सिद्धियों से परिपूर्ण गणपति माना जाता है। मंडी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों की इस मंदिर के प्रति गहरी आस्था है। हर वर्ष गणेश उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

छोटी काशी मंडी में 38वें गणेश उत्सव का आगाज, इस बार नहीं होगा गणेश प्रतिमा का विसर्जन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में दस दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस वर्ष उत्सव के दौरान एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। मंदिर प्रबंधन ने गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन नहीं करने का निर्णय लिया है। हालांकि प्रतिमा को मंदिर परिसर में विधिवत स्थापित...

वायनाड में रिश्तेदार के घर 20 वर्षीय युवती का शव मिला, काले जादू के आरोप से सनसनी

Summer express ,तिरुवनंतपुरम। केरल के वायनाड जिले के पेरिया में रिश्तेदार के घर 20 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फिलहाल इसे अप्राकृतिक मौत के तौर पर दर्ज किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृतका...

अबोहर में पशु चिकित्सक का खून से लथपथ शव मिला, हत्या की आशंका

summer express , अबोहर। अबोहर के गांव गिदड़ांवाली में सुबह खेतों के बीच बनी एक खाली सरकारी कोठी में 29 वर्षीय पशु चिकित्सक अमनदीप सिंह का शव खून से लथपथ हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस...

पलवल में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल। जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और पहल की गई है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन किया गया। इस बहुउपयोगी कोर्ट पर टेनिस के साथ-साथ नेटबॉल का अभ्यास और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की...

गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार ने मारी टक्कर, आरोपी मौके से फरार

summer express , गुरुग्राम। गुरुग्राम में महिला बाइक सवार के साथ हिट एंड रन का मामला सामने आया है। गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवती सड़क पर गिर गई, जबकि उसकी बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई। टक्कर के बाद कार सवार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.