Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल। जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और पहल की गई है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन किया गया। इस बहुउपयोगी कोर्ट पर टेनिस के साथ-साथ नेटबॉल का अभ्यास और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा सकेंगी।

हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कोर्ट का निरीक्षण किया और खिलाड़ियों से बातचीत कर उनकी जरूरतों तथा समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान खेल विभाग के निदेशक राम मेहर सिंह भी मौजूद रहे। गौरव गौतम ने कहा कि सरकार का लक्ष्य खिलाड़ियों को केवल खेल मैदान उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें आधुनिक सुविधाओं और बेहतर प्रशिक्षण का माहौल देना है, ताकि पलवल की खेल प्रतिभाएं जिला स्तर से आगे बढ़कर राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकें।

इसके बाद खेल राज्यमंत्री ने पलवल के इंडोर स्टेडियम का भी जायजा लिया। उन्होंने वहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। इंडोर स्टेडियम में सिंथेटिक कोर्ट तैयार किया गया है। इसके अलावा स्टेडियम को साउंड प्रूफ और वातानुकूलित बनाने का काम भी किया जा रहा है। इससे खिलाड़ियों को मौसम की परिस्थितियों से प्रभावित हुए बिना अभ्यास करने की सुविधा मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान स्टेडियम के कुछ हिस्सों में कमियां मिलने पर खेल मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को उन्हें जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा। साथ ही स्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं के नियमित रखरखाव और खिलाड़ियों से लगातार फीडबैक लेने के निर्देश दिए, ताकि उनकी जरूरत के अनुसार सुविधाओं में सुधार किया जा सके।

गौरव गौतम ने खिलाड़ियों के साथ कोर्ट पर उतरकर टेनिस और नेटबॉल भी खेला। मंत्री को अपने बीच खेलता देखकर खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास, अनुशासन और फिटनेस पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पलवल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें बेहतर मंच, आधुनिक प्रशिक्षण और गुणवत्तापूर्ण खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की है।

खेल मंत्री ने BRICS सम्मेलन को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक साख लगातार मजबूत हो रही है। दुनिया के प्रमुख देश भारत के साथ संबंध और सहयोग बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उनके अनुसार BRICS सम्मेलन भारत की बढ़ती कूटनीतिक ताकत और वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है।

पलवल में सिंथेटिक कोर्ट और इंडोर स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की पहल को खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे टेनिस, नेटबॉल समेत अन्य इंडोर खेलों को बढ़ावा मिलने और स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिलने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल। जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और पहल की गई है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन किया गया। इस बहुउपयोगी कोर्ट पर टेनिस के साथ-साथ नेटबॉल का अभ्यास और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की...

गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार ने मारी टक्कर, आरोपी मौके से फरार

summer express , गुरुग्राम। गुरुग्राम में महिला बाइक सवार के साथ हिट एंड रन का मामला सामने आया है। गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवती सड़क पर गिर गई, जबकि उसकी बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई। टक्कर के बाद कार सवार...

बहादुरगढ़ में महिला से सोने का कड़ा झपटा, बाइक सवार दो युवक फरार

summer express, बहादुरगढ़। शहर में झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सोमवार सुबह बादली रोड स्थित धनपति अंबेडकर स्टेडियम के पास बाइक सवार दो युवकों ने ऑटो का इंतजार कर रही महिला के हाथ से सोने का कड़ा झपट लिया और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, महिला गुभाना जाने के...

रेवाड़ी में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, दो दलाल गिरफ्तार

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी शहर में भ्रूण के लिंग की जांच कराने के कथित अवैध धंधे का मामला सामने आया है।  देर शाम स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो दलालों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 64,500 रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर...

गुरुग्राम के वाटिका प्रोफेशनल टावर में लगी आग, कार्यालय का सामान जला

summer express ,गुरुग्राम। सेक्टर-66 स्थित वाटिका प्रोफेशनल टावर की नौवीं मंजिल पर रात करीब 10 बजे एक निजी कार्यालय में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद सेक्टर-29 फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां तत्काल मौके के लिए रवाना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.