Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार ने मारी टक्कर, आरोपी मौके से फरार

summer express , गुरुग्राम। गुरुग्राम में महिला बाइक सवार के साथ हिट एंड रन का मामला सामने आया है। गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवती सड़क पर गिर गई, जबकि उसकी बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई। टक्कर के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए।

बाइक सवार युवती की पहचान सिया के रूप में हुई है। हादसे में उन्हें चोटें आई हैं। सिया ने घटना की जानकारी अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर साझा करते हुए बाइक पर लगे कैमरे से रिकॉर्ड हुआ वीडियो भी पोस्ट किया है।

सिया के मुताबिक, वह अपनी अप्रिलिया आरएस 457 स्पोर्ट्स बाइक पर बाइकिंग ग्रुप के साथ गोल्फ कोर्स रोड पर राइड कर रही थीं। उनका आरोप है कि राइड शुरू होने के बाद से ही एक कार में सवार लोग उनकी बाइक का पीछा कर रहे थे। कुछ समय बाद कार सवार उनके करीब आए और कथित तौर पर बदतमीजी करने लगे।

सिया ने कार सवारों से दूरी बनाए रखने को कहा, लेकिन आरोप है कि उन्होंने इसके बजाय बाइक रोकने के लिए कहा। सिया के मुताबिक, कार में सवार लोग नशे में प्रतीत हो रहे थे। इसके कुछ देर बाद कार ने ओवरटेक करते समय उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही सिया बाइक समेत सड़क पर गिर गईं और बाइक कई मीटर तक सड़क पर घिसटती रही। घटना बाइक पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में टक्कर के बाद बाइक के सड़क पर घिसटने का दृश्य दिखाई दे रहा है।

सिया ने कथित कार का नंबर एचआर30वाई4949 भी साझा किया है। उनके मुताबिक, वाहन की आरसी में मालिक का नाम मनीष बताया गया है। घटना के बाद उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

गुरुग्राम पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और उपलब्ध वीडियो व अन्य जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल। जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और पहल की गई है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन किया गया। इस बहुउपयोगी कोर्ट पर टेनिस के साथ-साथ नेटबॉल का अभ्यास और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की...

गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार ने मारी टक्कर, आरोपी मौके से फरार

summer express , गुरुग्राम। गुरुग्राम में महिला बाइक सवार के साथ हिट एंड रन का मामला सामने आया है। गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवती सड़क पर गिर गई, जबकि उसकी बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई। टक्कर के बाद कार सवार...

बहादुरगढ़ में महिला से सोने का कड़ा झपटा, बाइक सवार दो युवक फरार

summer express, बहादुरगढ़। शहर में झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सोमवार सुबह बादली रोड स्थित धनपति अंबेडकर स्टेडियम के पास बाइक सवार दो युवकों ने ऑटो का इंतजार कर रही महिला के हाथ से सोने का कड़ा झपट लिया और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, महिला गुभाना जाने के...

रेवाड़ी में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, दो दलाल गिरफ्तार

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी शहर में भ्रूण के लिंग की जांच कराने के कथित अवैध धंधे का मामला सामने आया है।  देर शाम स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो दलालों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 64,500 रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर...

गुरुग्राम के वाटिका प्रोफेशनल टावर में लगी आग, कार्यालय का सामान जला

summer express ,गुरुग्राम। सेक्टर-66 स्थित वाटिका प्रोफेशनल टावर की नौवीं मंजिल पर रात करीब 10 बजे एक निजी कार्यालय में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद सेक्टर-29 फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां तत्काल मौके के लिए रवाना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.