Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

EPFO ने वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25,000 की,नई सीमा 17 सितंबर से लागू

भविष्य निधि-पेंशन-बीमा का मिलेगा लाभ,हिमाचल के 96 हजार से अधिक कर्मचारियों को होगा सीधा फायदा

Summer express/शिमला/ संजू -:कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वेतन सीमा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। EPFO ने वेतन सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है। नई सीमा 17 सितंबर 2026 से लागू हो गई है। हिमाचल के 96 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। वेतन सीमा बढ़ने से अब अधिक संख्या में कर्मचारी सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आएंगे और उन्हें भविष्य निधि, पेंशन तथा बीमा जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (प्रभारी पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश) राजीव बिष्ट ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा है कि हिमाचल प्रदेश में 8,664 अंशदायी प्रतिष्ठानों के कुल 3 लाख 36 हजार 759 सदस्य हैं। इनमें से 96,244 सदस्य वर्तमान में 15,000 रुपये मासिक वेतन सीमा पर अंशदान कर रहे हैं, जिन्हें नई सीमा बढ़ने से सीधा लाभ मिलेगा।राजीव बिष्ट ने नियोक्ताओं से पात्र कर्मचारियों का समय पर पंजीकरण और नामांकन सुनिश्चित करने की अपील की और कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने को कहा।प्रेस वार्ता में विश्वास 2026 योजना, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, कर्मचारी नामांकन अभियान 2026 और एमनेस्टी 2026 जैसी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

EPFO ने वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25,000 की,नई सीमा 17 सितंबर से लागू

भविष्य निधि-पेंशन-बीमा का मिलेगा लाभ,हिमाचल के 96 हजार से अधिक कर्मचारियों को होगा सीधा फायदा Summer express/शिमला/ संजू -:कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वेतन सीमा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। EPFO ने वेतन सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है। नई सीमा 17 सितंबर 2026 से लागू हो गई है।...

सिक्किम के रिम्बी गांव में भूस्खलन से बढ़ा खतरा, 40 परिवार विस्थापित

summer express , गंगटोक। सिक्किम के गेजिंग जिले के रिम्बी गांव में करीब डेढ़ महीने से जारी भूस्खलन ने स्थिति गंभीर कर दी है। लगातार बारिश के बीच पहाड़ी से खिसककर आ रहा मलबा गांव के कई हिस्सों में फैल चुका है। खतरे को देखते हुए पूरे गांव को खाली करा लिया गया है और...

पंजाब में शिक्षकों की गैर-शैक्षणिक ड्यूटी पर रोक, 30 सितंबर बाद स्कूल लौटेंगे शिक्षक

summer express ,अमृतसर। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में अध्यापकों को गैर-शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में लगाने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को पत्र भेजकर स्पष्ट किया है कि कानून के तहत निर्धारित कार्यों के अलावा शिक्षकों की किसी अन्य गैर-शैक्षणिक ड्यूटी के लिए...

धर्मशाला में मौसम ने बदली करवट, बारिश और ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धर्मशाला में सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शहर और आसपास के पहाड़ी इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल रहा है। मौसम के अचानक बदले मिजाज से तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है, जिससे लोगों को ठंड...

SIR विवाद पर शिमला में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर नारेबाजी और पुतला दहन

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा परिसर, बोर्ड पर लिखे विरोधी नारे; CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा Summer express/शिमला, संजू-: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूचियों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिमाचल कांग्रेस ने शुक्रवार को शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की अगुवाई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.