Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर लौटे कमलजीत का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

summer express ,रेवाड़ी। एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे गांव सुलखा निवासी निशानेबाज कमलजीत का एयरपोर्ट पर परिजनों और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। कमलजीत ने सुरुचि सिंह के साथ भारतीय जोड़ी के रूप में स्वर्ण पदक जीता। दोनों ने स्पर्धा में एशियन गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया। कमलजीत की इस उपलब्धि से गांव सुलखा में खुशी का माहौल है।

कमलजीत ने हादसे में पैर टूटने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी और निशानेबाजी में अपना करियर आगे बढ़ाया। वर्ष 2019 में सुलखा से रेवाड़ी कोचिंग के लिए जाते समय जिस टेंपो में वह सवार थे, उसका सड़क हादसा हो गया था। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कमलजीत गंभीर रूप से घायल हुए और उनका पैर टूट गया। उस समय वह एथलीट बनने का सपना देख रहे थे, लेकिन चोट के कारण उनका एथलेटिक्स का सफर रुक गया।

इसके बाद उनके चाचा शक्ति पाल ने उन्हें निशानेबाजी को करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। कमलजीत ने चोट के बावजूद अभ्यास जारी रखा और हादसे के करीब 20 दिन बाद ही ट्रायल में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन करते हुए अपनी पहचान बनाई। आगे चलकर उन्होंने जूनियर विश्व चैंपियनशिप और विश्व कप स्तर पर भी पदक जीते।

वर्ष 2023 में जूनियर विश्व चैंपियनशिप और जूनियर विश्व कप में पदक जीतने के बाद कमलजीत ने भारतीय टीम के सीनियर सेटअप में जगह बनाई। एशियन गेम्स की मिश्रित टीम स्पर्धा में उन्हें अंतिम समय में मौका मिला। उन्होंने सुरुचि सिंह के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए इस अवसर को स्वर्ण पदक में बदल दिया।

कमलजीत के खेल सफर में परिवार को आर्थिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। हादसे के इलाज के खर्च के अलावा शूटिंग के उपकरण, प्रशिक्षण, यात्रा और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का खर्च भी परिवार पर रहा। उनके पिता रतीराम फैक्ट्री में काम करते हैं और परिवार के पास करीब पांच एकड़ कृषि भूमि है। सीमित आमदनी के बावजूद परिवार ने बेटे के खेल को जारी रखने के लिए अपनी बचत लगाई और जरूरत पड़ने पर कर्ज भी लिया।

निशानेबाजी के महंगे उपकरण और प्रशिक्षण के कारण एक समय कमलजीत ने शूटिंग छोड़ने का मन भी बनाया था, लेकिन परिवार और कोच के सहयोग से उन्होंने अभ्यास जारी रखा। पिता रतीराम और चाचा शक्ति पाल ने उनके करियर में लगातार उनका साथ दिया।

कमलजीत की मां राजबाला बेटे के घर लौटने का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कमलजीत को चूरमा पसंद है और उसके लौटने पर वह चूरमा और गोंद के लड्डू बनाएंगी। स्वर्ण पदक जीतकर लौटे कमलजीत की उपलब्धि को परिजनों और ग्रामीणों ने पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों पर सख्ती, गुरुग्राम में 150 इमारतें सील

summer express, गुरुग्राम। रिहायशी क्षेत्रों में नियमों के विपरीत चल रही कमर्शियल गतिविधियों पर अब कार्रवाई तेज होगी। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जिन क्षेत्रों का भू-उपयोग केवल रिहायशी गतिविधियों के लिए निर्धारित है, वहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित नहीं की जा सकतीं। ऐसे मामलों में संबंधित परिसर को पहले सील करने की कार्रवाई...

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर लौटे कमलजीत का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

summer express ,रेवाड़ी। एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे गांव सुलखा निवासी निशानेबाज कमलजीत का एयरपोर्ट पर परिजनों और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। कमलजीत ने सुरुचि सिंह के साथ भारतीय जोड़ी के रूप में स्वर्ण पदक जीता। दोनों ने स्पर्धा में एशियन गेम्स रिकॉर्ड भी...

धारूहेड़ा ईएसआईसी डिस्पेंसरी में हड़कंप, कर्मचारी की कार पर मिला धमकी पत्र

summer express , रेवाड़ी। धारूहेड़ा की ईएसआईसी डिस्पेंसरी नंबर-2 में सोमवार को एक कर्मचारी की कार पर दो पन्नों का हस्तलिखित धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया। पत्र में डॉक्टर से लेकर चपरासी तक डिस्पेंसरी के पूरे स्टाफ को जान से मारने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई...

गुरुग्राम में पानी की टंकी फटी, चार वर्षीय बच्ची की मौत

summer express, गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में सेक्टर-83 स्थित जी-21 सोसायटी के बाहर नवनिर्मित पानी की टंकी अचानक फटने से बड़ा हादसा हो गया। टंकी के नीचे नहा रहे बच्चों में से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चे के भी हादसे में मारे जाने की बात सामने आई है। हालांकि...

केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन में फंसे 1,500 तीर्थयात्री सुरक्षित निकाले, गौरीकुंड पहुंचाया

summer express , रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चिरबासा के पास देर रात भूस्खलन के चलते फंसे करीब 1,500 तीर्थयात्रियों को राहत एवं बचाव दलों ने सुरक्षित निकाल लिया। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (डीडीआरएफ) की संयुक्त टीमों ने अभियान चलाकर श्रद्धालुओं को सुरक्षित गौरीकुंड पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.