Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीठ दर्द की थैरेपी के बहाने दुष्कर्म, संचालक को 10 साल की सजा

summer express ,मोनिका रावत ,|चंडीगढ़ पीठ दर्द की थैरेपी के बहाने महिला को घर बुलाकर दुष्कर्म करने वाले एक शख्स को स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा सुनाई है। सजा पाने वाला 31 वर्षीय लक्ष्य अबरोल है जोकि फिजिकल पेन थैरेपिस्ट है और सेक्टर-38 स्थित अपने घर पर थैरेपी सेंटर चलाता था। कोर्ट ने उस पर 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। उसे आइपीसी की धारा 354, 354ए और 376(2)(ई) के तहत सजा सुनाई गई।    यह मामला सेक्टर-39 थाने में 28 फरवरी 2024 को दर्ज किया गया था।

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पीठ दर्द की समस्या के कारण लक्ष्य अबरोल के पास थैरेपी के लिए गई थी। वह पहले भी दो बार उसे सेंटर से थैरेपी ले चुकी थी। महिला के अनुसार, 28 फरवरी 2024 को सुबह 11 बजे उसकी अपाइंटमेंट थी। इसके बाद आरोपित ने उसे उसी दिन शाम को दोबारा थैरेपी के लिए बुलाया। शाम करीब पांच बजे वह उसके सेंटर पर पहुंची। महिला का आरोप था कि थैरेपी के दौरान आरोपित ने उसकी अनुमति के बिना गलत तरीके से छुआ। फिर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। 
बचाव पक्ष ने आरोपों को बताया था झूठा

हालांकि बचाव पक्ष ने इन आरोपों को झूठा बताया था। बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि लक्ष्य वर्ष 2020 से फिजिकल पेन थैरेपिस्ट के तौर पर काम कर रहा है और सेक्टर-38 स्थित अपने घर पर लोगों का उपचार करता है। पीड़ित महिला 28 फरवरी को कंसल्टेशन के लिए आई थी और वहां से चली गई थी। करीब 45 मिनट बाद वह अपने एक आस्ट्रेलियन दोस्त मृदुल खन्ना और एक पुलिसकर्मी के साथ वापस आई। उसने आरोप लगाया कि उसके बैग से पांच हजार आस्ट्रेलियन डालर चोरी हो गए हैं। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसके बाद उसके खिलाफ झूठी एफआइआर दर्ज कराई गई। हालांकि अदालत ने इन दलीलों को नहीं माना और दाेषी को सजा सुना दी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में आवारा कुत्तों का हमला, 9 साल के बच्चे को 30 से ज्यादा घाव

summer express , अंबाला। अंबाला में आवारा कुत्तों के झुंड ने 9 वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।  शाम छोटे कोट कछुआ गांव में करीब 10 से 15 कुत्तों ने बच्चे को घेरकर जमीन पर गिरा दिया और उसके चेहरे, होंठ, सिर सहित शरीर के कई हिस्सों को बुरी...

सिहौल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट, 50 टीमों ने दिखाया दमखम

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल। ग्रामीण क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पलवल के गांव सिहौल में शूटिंग वॉलीबॉल जीवन ज्योति कप टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत सिहौल और जीवन ज्योति ग्रुप ऑफ स्कूल्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में...

पानीपत कोर्ट परिसर में वकील पर हमला, पिस्टल दिखाकर चाकू से किया वार

summer express, पानीपत। पानीपत कोर्ट परिसर में एक वकील पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो लोगों ने वकील पर पिस्टल तानकर डराया और चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद घायल वकील को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।...

हरियाणा में तीन दिन दूध बंद का ऐलान, उचित भाव और मिलावट के खिलाफ आंदोलन

summer express, चंडीगढ़। दूध के उचित खरीद भाव और मिलावट के खिलाफ हरियाणा के पशुपालकों व किसानों ने 1 से 3 अक्टूबर तक तीन दिवसीय संपूर्ण दूध बंद का ऐलान किया है। आंदोलन के तहत गांवों से दूध की सप्लाई बाहर नहीं भेजने की अपील की गई है। इसके लिए कई गांवों में मुनादी भी...

एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में, नवनीत कौर का शानदार प्रदर्शन

summer express ,शाहाबाद। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब स्वर्ण पदक के लिए भारतीय टीम का सामना चीन से होगा। टीम की इस सफलता में शाहाबाद की बेटी और अनुभवी हॉकी खिलाड़ी नवनीत कौर भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.