Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दो हजार रुपये से अधिक के डिजिटल भुगतान पर प्रस्तावित  शुल्क का हिमाचल के 20 व्यापार मंडल करेंगे विरोध..

Summer express/ हमीरपुर/अरविंद- :केंद्रीय व्यापार यूनियन के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश के करीब 20 व्यापार मंडल 2 अक्टूबर को यूपीआई भुगतान के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। व्यापारी दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित 0.4 फीसदी मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क का विरोध कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस शुल्क का सीधा असर छोटे दुकानदारों और कम मार्जिन पर कारोबार करने वाले व्यापारियों की आय पर पड़ेगा।व्यापार मंडलों के अनुसार डिजिटल भुगतान आज रोजमर्रा के कारोबार का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में यूपीआई लेनदेन पर किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने से व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उनका कहना है कि शुरुआत में 0.4 फीसदी शुल्क लगाने का प्रस्ताव है, लेकिन भविष्य में इसके बढ़ ने की आशंका से भी व्यापारी चिंतित हैं।

व्यापारियों का दावा है कि यदि कोई छोटा दुकानदार महीने में पांच लाख से 30 लाख रुपये तक का कारोबार यूपीआई के माध्यम से करता है, तो प्रस्तावित शुल्क के कारण उसे करीब दो हजार से 12 हजार रुपये तक अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है। उनका कहना है कि कम मुनाफे में कारोबार करने वाले दुकानदारों के लिए यह राशि महत्वपूर्ण है।विरोध के तहत 2 अक्टूबर को कई दुकानों पर यूपीआई के क्यूआर कोड और स्कैनर को काले कपड़े से ढककर डिजिटल भुगतान स्वीकार नहीं करने का निर्णय लिया गया है। व्यापारियों का कहना है कि शुल्क का असर अंततः उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है।व्यापार मंडल हमीरपुर के अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय व्यापार यूनियन के आह्वान पर 2 अक्टूबर को यूपीआई शुल्क के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित शुल्क से दुकानदारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, इसलिए इसे हटाने की मांग की जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

BSNL के 26 साल: कांगड़ा-चंबा की 300 पंचायतें फाइबर नेटवर्क से जुड़ीं, मणिमहेश यात्रा में धनछो तक पहुंचा नेटवर्क

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान कांगड़ा एवं चंबा जिले के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने BSNL की ओर से दोनों जिलों में दूरसंचार और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर किए जा...

पटना के सरकारी स्कूलों की दो तस्वीरें: कहीं कम कमरे, कहीं बच्चे ही कम

summer express , पटना। बिहार की राजधानी पटना के सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं और विद्यार्थियों की संख्या को लेकर दो अलग-अलग तस्वीरें सामने आई हैं। गर्दनीबाग और महावीर नगर स्थित दो सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के निरीक्षण में एक स्कूल में कमरों की कमी के कारण कई कक्षाएं एक साथ संचालित होती मिलीं, जबकि दूसरे...
Summer Express - पंजाब में मौसम बदलेगा करवट, 17 और 18 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी

पंजाब में मानसून कमजोर: सामान्य से 41 फीसदी कम बारिश, 6 जिलों में हालात खराब

summer express , अमृतसर। पंजाब में इस मानसून सीजन के दौरान बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी नीचे रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में मानसून के दौरान अब तक 258.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि में 438.8 मिलीमीटर वर्षा होती है। इस...

अंबाला में आवारा कुत्तों का हमला, 9 साल के बच्चे को 30 से ज्यादा घाव

summer express , अंबाला। अंबाला में आवारा कुत्तों के झुंड ने 9 वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।  शाम छोटे कोट कछुआ गांव में करीब 10 से 15 कुत्तों ने बच्चे को घेरकर जमीन पर गिरा दिया और उसके चेहरे, होंठ, सिर सहित शरीर के कई हिस्सों को बुरी...

सिहौल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट, 50 टीमों ने दिखाया दमखम

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल। ग्रामीण क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पलवल के गांव सिहौल में शूटिंग वॉलीबॉल जीवन ज्योति कप टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत सिहौल और जीवन ज्योति ग्रुप ऑफ स्कूल्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.