Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में 30 घंटे पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित, 15 इलाकों में असर

summer express , फरीदाबाद। फरीदाबाद के कई इलाकों में करीब 30 घंटे तक पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से 3 अक्टूबर सुबह 10 बजे से 4 अक्टूबर शाम 4 बजे तक नॉर्दर्न रेलवे और सोहना-बल्लभगढ़ रोड के पास पाइपलाइन कनेक्शन जोड़ने का काम किया जाएगा। इस दौरान रेनीवेल वाटर सप्लाई लाइन नंबर-1 को बंद रखा जाएगा।

यह काम बल्लभगढ़-सोहना रेलवे ओवरब्रिज को चार लेन करने की परियोजना के तहत किया जा रहा है। रेलवे लाइन के नीचे से गुजर रही पेयजल पाइपलाइन को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना है। पाइपलाइन के शिफ्टिंग और कनेक्शन कार्य के कारण संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित अवधि के दौरान पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।

एफएमडीए के अनुसार, सेक्टर-22, सेक्टर-23, सेक्टर-25, सेक्टर-58, सेक्टर-55, गौंची, शहीद पार्क, जेसीबी चौक, पंचायत भवन, जैन कॉलोनी, भीम बाग, सुभाष कॉलोनी, ऊंचा गांव, मिल्क प्लांट और प्रेम नगर में जलापूर्ति प्रभावित होने की संभावना है। एफएमडीए के चीफ इंजीनियर विशाल बंसल ने लोगों से अपील की है कि वे पानी की सप्लाई बंद रहने की अवधि को ध्यान में रखते हुए पहले से पर्याप्त पानी का भंडारण कर लें, ताकि दैनिक जरूरतों में परेशानी न हो।

वहीं, वार्ड-3 में लंबे समय से जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर निगम होली चौक से गौंची ड्रेन तक आरसीसी नाले का निर्माण कराएगा। करीब दो फीट चौड़े इस नाले के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और अगले महीने से काम शुरू होने की संभावना है। करीब 36.98 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नाले को चार महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

बारिश के दौरान होली चौक से गौंची ड्रेन तक सड़क पर पानी जमा होने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज बारिश के समय इलाके में घुटनों तक पानी भर जाता है और लोगों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। प्रस्तावित आरसीसी नाले के जरिए बारिश के पानी को व्यवस्थित तरीके से गौंची ड्रेन तक पहुंचाया जाएगा, जिससे जलनिकासी व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है।

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, नाले के निर्माण के दौरान उसकी चौड़ाई और ढलान का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि बारिश के पानी का बहाव सुचारु रहे। निर्माण पूरा होने के बाद वार्ड-3 के करीब 10 हजार लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में 30 घंटे पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित, 15 इलाकों में असर

summer express , फरीदाबाद। फरीदाबाद के कई इलाकों में करीब 30 घंटे तक पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से 3 अक्टूबर सुबह 10 बजे से 4 अक्टूबर शाम 4 बजे तक नॉर्दर्न रेलवे और सोहना-बल्लभगढ़ रोड के पास पाइपलाइन कनेक्शन जोड़ने का काम किया जाएगा। इस दौरान...

भिवानी-लोहारू मार्ग पर भीषण हादसा, महिला और पांच वर्षीय बच्चे की मौत, तीन घायल

summer express , भिवानी। भिवानी-लोहारू मुख्य मार्ग पर पोहकरवास गांव के पास शुक्रवार सुबह ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार करीब 50 वर्षीय महिला और पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक बच्ची समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार...

गांधी जयंती पर अंबाला कांग्रेस ने किया आयोजन, परविंद्र परी ने सरकार पर साधा निशाना

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। अंबाला छावनी स्थित कांग्रेस भवन में गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्पमालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और महात्मा गांधी के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंबाला...

ढांड पाइपास पर दर्दनाक हादसा: 21 वर्षीय महिला की मौत, मासूम बेटी गंभीर घायल

summer express, कैथल। ढांड पाइपास पर शुक्रवार सुबह करीब छह बजे हुए सड़क हादसे में 21 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि पूजा पहली बार सुबह की सैर के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने...

गांधी जयंती पर अंबाला में स्वच्छता अभियान, असीम गोयल ने लगाया झाड़ू

summer express,अंकुर कपूर,अंबाला। गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और ‘सेवा का संकल्प’ अभियान के तहत अंबाला शहर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया गया। वार्ड नंबर 12 के सेक्टर-7 में आयोजित अभियान में पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों, सेक्टरवासियों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लेकर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.