Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला छावनी स्टेशन पर RPF-GRP का जागरूकता अभियान, यात्रियों को जहरखुरानी से बचने की सलाह

summer express ,अंकुर कपूर,अंबाला। त्योहारी सीजन में रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यात्रियों को जहरखुरानी और चोरी जैसी घटनाओं से बचाने के लिए आरपीएफ और जीआरपी ने अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान यात्रियों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।

जीआरपी थाना प्रभारी हरीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में यात्रियों से बातचीत कर उन्हें जहरखुरानी से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण जहरखुरानी के मामलों का खतरा भी बढ़ जाता है। कई बार बदमाश सहयात्री बनकर यात्रियों को खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर देते हैं और इसके बाद उनका सामान लेकर फरार हो जाते हैं।

हरीश कुमार ने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान किसी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की कोई वस्तु न लें। यात्रियों को घर से लाया हुआ भोजन या रेलवे के अधिकृत स्टॉल से खरीदा गया सामान ही इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि सफर के दौरान किसी अनजान व्यक्ति पर तुरंत भरोसा करने से बचें।

उन्होंने यात्रियों को संदिग्ध वस्तुओं को लेकर भी सतर्क किया। प्लेटफॉर्म या ट्रेन में कोई लावारिस बैग, सामान अथवा संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर उसे छूने के बजाय तुरंत आरपीएफ या जीआरपी को सूचना देने की अपील की गई। इसके अलावा यात्रियों से अपने पर्स, मोबाइल फोन और लगेज की विशेष सुरक्षा करने को कहा गया, क्योंकि भीड़ का फायदा उठाकर चोर सक्रिय हो सकते हैं।

जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह जागरूकता अभियान त्योहारी सीजन के दौरान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य यात्रियों को सतर्क कर जहरखुरानी, चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिजली कर्मचारियों से अनिल विज की अपील, हड़ताल छोड़ सरकार के साथ मिलकर लड़ें कानूनी लड़ाई

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के लिए निजी कंपनियों को लाइसेंस दिए जाने के विरोध में हड़ताल कर रहे बिजली कर्मचारियों से आंदोलन समाप्त कर सरकार का साथ देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस फैसले के...

नारनौल में किन्नर समाज के प्रधान का अंतिम संस्कार, 25 पन्नों के सुसाइड नोट से बढ़ा विवाद

Summer express, नारनौल। हरियाणा के नारनौल में मंगलमुखी किन्नर समाज के प्रधान विनोद सैनी का गुरुवार सुबह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी रही और बड़ी संख्या में शहरवासी अंतिम विदाई देने पहुंचे। विनोद की मौत के मामले में परिजनों ने भिवानी की बुलबुल किन्नर और उसके समर्थकों...

रेवाड़ी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़े हालात, कई इलाकों में ब्लैकआउट का खतरा

Summer express, रेवाड़ी। गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को बिजली वितरण का लाइसेंस देने और निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर पहले ही दिन दिखाई देने लगा। वीरवार से शुरू हुई हड़ताल के बीच बुधवार रात को ही कई बिजली कर्मचारी पावर सब स्टेशन छोड़कर चले गए। इसके...

युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी का निधन, सीएम सुक्खू ने रद्द किए सभी कार्यक्रम.अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

Summer express/शिमला/ संजू -:चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र के होली में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की करंट लगने से हुई आकस्मिक मौत से कांग्रेस परिवार में शोक की लहर है। युवा कांग्रेस के एक सक्रिय और समर्पित पदाधिकारी के असमय निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा दुख है। घटना की सूचना मिलने के...

मल्टीपर्पज वर्करों ने दीपावली पर सरकार से मांगा वेतन और पॉलिसी का तोहफा

अब दीपावली पर अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर हमें भी तोहफे की उम्मीद Summer express/मंडी/धर्मवीर -: हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत मल्टीपर्पज वर्करों ने प्रदेश सरकार ने दीपावली पर वेतन और शॉर्ट टर्म पॉलिसी का तोहफा मांगा है। मंडी से जारी बयान में मल्टीपर्पज वर्कर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विवेक ने बताया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.