Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ग्रेटर फरीदाबाद के विकास कार्यों की समीक्षा, राज्यमंत्री राजेश नागर ने दिए सख्त निर्देश

summer express,अनिल मंगला,फरीदाबाद। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्यमंत्री राजेश नागर ने ग्रेटर फरीदाबाद और तिगांव विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए और लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

समीक्षा बैठक में सड़कों, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई समेत विभिन्न विकास कार्यों की स्थिति पर चर्चा की गई। राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपावली से पहले ग्रेटर फरीदाबाद की सड़कों की मरम्मत और पैचवर्क, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था तथा सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

राजेश नागर ने निजी सोसायटियों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सोसायटियों में रहने वाले लोग जिन सुविधाओं के लिए शुल्क का भुगतान करते हैं, उन्हें उसके अनुरूप सुविधाएं मिलनी चाहिए। बिल्डरों की ओर से पार्क, ओपन जिम, कम्युनिटी सेंटर, मंदिर और अन्य सामुदायिक सुविधाओं के निर्माण व रखरखाव में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

बैठक के दौरान ग्रेटर फरीदाबाद में बीपीटीपी बिल्डर से संबंधित शिकायतों का मुद्दा भी उठाया गया। राज्यमंत्री ने कहा कि लोगों की ओर से लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं और उनके समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। चंडीगढ़ से अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्याओं को समझने और उनका समाधान कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए।

बैठक में विकास कार्यों की प्रगति और लंबित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। राज्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और निर्धारित समय में काम पूरा कर लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बैठक के देरी से शुरू होने के सवाल पर उन्होंने बताया कि कुछ अधिकारी अन्य जरूरी कार्यों में व्यस्त थे, जिसके कारण बैठक निर्धारित समय से कुछ देर बाद शुरू हुई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हल्दी की खेती से संवर सकती है किसानों की आर्थिकी, करोट के श्यामलाल ने लगाया 6 क्विंटल बीज

किसानों की उपज खरीदने के लिए बेहतर बाजार व्यवस्था बनाने की मांग Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: हिमाचल प्रदेश में किसानों का रुझान अब पारंपरिक फसलों के साथ-साथ नकदी फसलों की ओर भी बढ़ रहा है। इसी कड़ी में हल्दी की खेती किसानों के लिए अतिरिक्त आमदनी का अच्छा जरिया बन सकती है। बिलासपुर जिले के करोट...

राज्यपाल ने किया एनसीसी बटालियन का दौरा, सर्वधर्म स्थल का किया शुभारंभ

एनसीसी युवाओं को राष्ट्र के जिम्मेदार, अनुशासित और जागरूक नागरिक बनने की दे रहा प्रेरणा मंडी/ धर्मवीर -:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज मंडी स्थित द्वितीय हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन का दौरा किया। उन्होंने बटालियन में स्थापित सर्वधर्म स्थल का विधिवत शुभारंभ किया और उत्कृष्ट कार्यों के लिए एनसीसी बटालियन को भी प्रशस्तिपत्र प्रदान किया। राज्यपाल...

पलौहटा में हिमाचल की पहली बागवानी मोनो रेल शुरू, 25 लाख से तैयार हुआ 300 मीटर का ट्रैक

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया उद्घाटन, अन्य जिलों में भी विस्तार की तैयारी; सीएम सुक्खू के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश में बागवानों को राहत देने की दिशा में एक नई पहल की गई है। मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के पलौहटा गांव में प्रदेश की पहली बागवानी...

शिमला में सवर्ण पदयात्रा का जोरदार प्रदर्शन, सचिवालय के बाहर चक्का जाम…10 जनवरी को दिल्ली कूच का ऐलान

यूजीसी के नियम वापस लेने और सामान्य वर्ग आयोग के गठन की मांग, भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना Summer express/शिमला,संजू-: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार को राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की सवर्ण पदयात्रा पहुंचने के बाद माहौल गरमा गया।मनाली से करीब 600 किलोमीटर का सफर तय कर शिमला पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार...

मोगा में जनता फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका

Summer express, मोगा। मोगा के अकालसर रोड स्थित जनता फर्नीचर शोरूम में बुधवार देर शाम अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और शोरूम में रखा फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.