Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में स्कूल बस की टक्कर से महिला टीचर की मौत, चालक फरार

Summer express, पानीपत। हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार सुबह गोहाना बाईपास रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला टीचर की मौत हो गई। न्यू मुखीजा कॉलोनी निवासी शीतल स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार निजी स्कूल बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शीतल बस के साथ काफी दूर तक घिसटती चली गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शीतल शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह अपनी स्कूटी से स्कूल के लिए निकली थीं। जब वह कॉलोनी की सड़क से निकलकर गोहाना बाईपास रोड पर पहुंचीं, तभी तेज रफ्तार बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने शोर मचाकर बस चालक को वाहन रोकने के लिए कहा। बस रुकने के बाद लोग शीतल के पास पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मौके पर मौजूद एक परिचित महिला ने शीतल को पहचान लिया और उनके परिवार को हादसे की सूचना दी। इसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें सिविल अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद शीतल को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

शीतल के पति सुमित कुमार ने बताया कि स्कूल आने-जाने में परेशानी होने के कारण उनकी पत्नी ने कुछ दिन पहले ही स्कूटी चलाना सीखा था। इसके बाद उन्होंने नई स्कूटी खरीदी थी और उसी से स्कूल आने-जाने लगी थीं। शुक्रवार सुबह भी वह स्कूटी लेकर घर से निकली थीं, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने उनकी जान ले ली।

हादसे की सूचना मिलने पर मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर परिजनों से जानकारी जुटाई। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना में शामिल बस किस निजी स्कूल की थी। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस फरार चालक की पहचान करने के साथ हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

शीतल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सिविल अस्पताल में पति सुमित कुमार और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। शीतल एक बेटी की मां थीं। इस हादसे से परिवार को गहरा सदमा लगा है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

त्योहारी सीजन में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, सवा क्विंटल खराब मिठाइयां नष्ट

Summer express, जालंधर । त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों की दुकानों पर जांच अभियान चलाते हुए 10 नमूने लिए। इस दौरान शाहकोट में एक दुकान से करीब सवा क्विंटल बासी और बदबूदार मिठाइयां बरामद हुईं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। विभाग ने संबंधित दुकानदार का चालान भी किया। जानकारी...

दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर टायर फटने से कार खाई में गिरी, चार श्रद्धालुओं की मौत

Summer express, दौसा । राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर लौट रहे लोगों की कार का टायर अचानक फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे खाई में...

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, 5% DA का ऐलान; क्लास-4 कर्मचारियों को एरियर की 10 हजार की किस्त

Summer express/शिमला, संजू-: दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने की...

धर्मशाला में 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 29 अक्टूबर से, 40 देशों की 95 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस बार 40 देशों की 95 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्र सिनेमा, हिमालयी संस्कृति और स्थानीय कहानियों को समर्पित इस आयोजन में दुनिया भर के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों से रूबरू...
Summer Express - Auto Draft

सोनीपत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक और किशोर की मौत

Summer express, सोनीपत। ककरोई रोड स्थित देवनगर में एक दुकान की तीसरी मंजिल पर शेड लगाने के दौरान करंट लगने से युवक और किशोर की मौत हो गई। दोनों वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। करंट लगने से दोनों गंभीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.