Summer express, बिलासपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक कर रहे हैं। बैठक में NHAI के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा मंडी की सांसद कंगना रनौत और राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन भी मौजूद हैं।
बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। इसमें सड़क निर्माण और विकास कार्यों, चल रही परियोजनाओं की प्रगति तथा हिमाचल प्रदेश में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
इस बैठक को प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में होने वाली चर्चा और संभावित निर्णयों पर बिलासपुर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की भी नजर रहेगी। हालांकि, बैठक में लिए गए निर्णयों के संबंध में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।