Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिमोल अकोइजम पर लगे आरोपों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका गांधी से मांगा जवाब

Summer express/मंडी/धर्मवीर -:भाजपा महिला मोर्चा ने मंडी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा की प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य ने कांग्रेस नेतृत्व पर महिला सुरक्षा के मुद्दे पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मणिपुर से कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम पर महिलाओं और छात्राओं के यौन एवं शारीरिक उत्पीड़न के आरोपों को लेकर कांग्रेस नेतृत्व को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। पायल वैद्य ने सवाल उठाया कि महिला सुरक्षा की बात करने वाले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अपने सांसद के मामले में कार्रवाई की मांग क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से इस मामले में जवाब देने की मांग की।

महामंत्री पायल वैद्य ने एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस के विरोध पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह कोई नई प्रक्रिया नहीं है और पूर्व में कांग्रेस की सरकारों के कार्यकाल में भी चुनाव आयोग द्वारा इसे अपनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव जीतने पर वोट चोरी के आरोप नहीं लगाती, लेकिन हारने पर चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने लगती है। पायल वैद्य ने कहा कि कांग्रेस को चुनावी नतीजों पर आरोप लगाने के बजाय अपनी राजनीतिक स्थिति का आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की राजनीतिक जमीन लगातार खिसक रही है और पार्टी को अपनी हार के कारणों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव के नजदीक ही क्यों आती है याद: बलकौर

समर न्यूज | मानसापंजाब में नशे से जुड़े मामलों और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पीड़ित परिवारों से मिलने का स्वागत किया, लेकिन सवाल उठाया कि नेताओं को ऐसे...

2027 के चुनाव का बिगुल फूंक गए अमित शाह

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियाना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में नशे की समस्या को भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख राजनीतिक मुद्दों में शामिल करते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को लुधियाना के ऐतिहासिक दरेसी मैदान में दशहरा समारोह के दौरान उन्होंने ‘चिट्टे...

पंजाब में मिलावटखोरों पर एक करोड़ रु. तक जुर्माने का प्रस्ताव

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में खाद्य पदार्थों, दवाओं और कृषि उत्पादों में बड़े पैमाने पर मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की तैयारी है। इसके लिए पंजाब फूड, फार्मा एंड एग्रीकल्चर सेफ्टी अथॉरिटी विधेयक-2026 का मसौदा मुख्यमंत्री भगवंत मान को विचार के लिए भेजा गया है।इसमें दोषियों को तीन से सात साल तक...

सौरव दास और आशुतोष रांका को सात दिन बाद मिली रिहाई

एजेंसी | नई दिल्लीदिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को सात दिन बाद रिहा करने का आदेश दिया है। दोनों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। दिल्ली पुलिस ने उनकी हिरासत तीन दिन और बढ़ाने की मांग की...

सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर डीएसपी और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड

समर न्यूज | चंडीगढ़\मानसा पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अपने हाथ में ले ली है। एजेंसी ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विशेष टीम गठित की है। झोटा के शव का पोस्टमार्टम चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर)...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.