Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में एसकेएम की बैठक, राकेश टिकैत बोले- 26 नवंबर के आंदोलन की तैयारी शुरू

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल के जाट भवन में सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) भारत की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न किसान संगठनों के नेताओं ने हिस्सा लिया। किसान नेता राकेश टिकैत और जोगिंदर सिंह उगराहां सहित अन्य नेताओं ने 26 नवंबर को प्रस्तावित किसान आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में धान खरीद से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में शामिल किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 26 नवंबर के आंदोलन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों से जुड़े मुद्दों के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ कथित मारपीट का मामला भी उठाया जाएगा। टिकैत ने कहा कि किसान संगठन छात्रों के समर्थन में खड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ मारपीट की घटना के लिए सरकार जिम्मेदार है और यह आंदोलन आगे भी जारी रह सकता है।

धान खरीद को लेकर हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए टिकैत ने आरोप लगाया कि प्रदेश की मंडियों में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उनकी धान की उचित खरीद नहीं हो रही। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश से धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और ट्रक कथित तौर पर दो हजार से पांच हजार रुपये लेकर हरियाणा भेजे जा रहे हैं। उनके अनुसार, उत्तर प्रदेश में धान सस्ते दामों पर खरीदकर हरियाणा में लाया जा रहा है। उन्होंने इस पूरे मामले में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए जांच की जरूरत बताई।

टिकैत ने कहा कि पहले किसान स्वयं अपनी धान हरियाणा की मंडियों में लेकर आते थे, लेकिन अब खरीद प्रक्रिया और धान के कारोबार को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने पंजाब में भी धान खरीद की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि वहां भी किसानों को उचित खरीद का लाभ नहीं मिल रहा है।

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा कर आंदोलन की आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी। किसान संगठनों के नेताओं का कहना है कि धान खरीद में किसानों को आ रही दिक्कतों और अन्य मुद्दों को लेकर आगे की रणनीति तय करना बैठक का प्रमुख उद्देश्य है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिक्षकों के धरने पर शिक्षा विभाग का बयान..वार्ता का मौका देने के बावजूद धरने पर अड़े शिक्षक

 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने पर विभाग ने जताई चिंता Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में शिक्षकों के धरने को लेकर शिक्षा विभाग और शिक्षक संगठन के बीच विवाद सामने आया है। डिप्टी डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन एलिमेंट्री बलविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि शिक्षक संगठन को अपनी मांगों पर चर्चा के लिए वार्ता का समय...

जुब्बल हत्याकांड का खुलासा, शिमला आईएसबीटी से दो नेपाली युवक गिरफ्तार

Summer express/शिमला/संजू -: शिमला जिले के जुब्बल में नेपाली मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।जांच में हत्या की बात सामने आने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने झगड़े के दौरान मजदूर की हत्या कर उसके शव...

दलाई लामा से मिले अमेरिकी कांग्रेस के पांच सांसद, मैक्लोडगंज में हुई अहम मुलाकात

Summer express/राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:तिब्बती धर्मगुरु परम पावन 14वें दलाई लामा से बुधवार को मैक्लोडगंज स्थित उनके निवास पर अमेरिकी कांग्रेस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान तिब्बती निर्वासित सरकार के सिक्योंग पेनपा छेरिंग भी मौजूद रहे। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की इस मुलाकात को तिब्बती समुदाय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल...

अर्मेनिया में बीमार पड़े ऊना के जसवंत की वतन वापसी, भाजपा नेता  घर लेकर पहुंचे, परिवार ने जताया आभार

Summer express/ऊना, राकेश -:रोजगार की तलाश में विदेश गए ऊना के युवक जसवंत के लिए आखिरकार अपनों के बीच लौटने की राह आसान हो गई।हिमाचल प्रदेश के कुठारबीत गांव का रहने वाला जसवंत बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर अर्मेनिया गया था, लेकिन कुछ ही महीनों बाद वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गया।उसकी हालत इतनी...

सस्ते सोलर स्ट्रक्चर लगाने का झांसा देकर महाराष्ट्र के दो लोगों से ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। पलवल पुलिस ने सस्ते दामों पर सोलर स्ट्रक्चर लगाने का लालच देकर महाराष्ट्र के दो लोगों को ठगी का शिकार बनाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पीड़ितों को होडल बुलाकर उनकी अंगूठी छीनने और एटीएम कार्ड के जरिए तीन लाख रुपये निकलवाने का आरोप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.