Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

Summer express/शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है। हालांकि, प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई। हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक बारिश हुई, जबकि कांगड़ा और शिमला में भी जमकर बादल बरसे।बारिश के चलते प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

 मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा के मुताबिक, कई क्षेत्रों में तापमान 6 से 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि चंबा में पारा 14 डिग्री तक लुढ़क गया। वहीं, कुकुमसेरी में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। ऐसे में प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह और शाम के समय लोगों को अधिक ठंड का सामना करना पड़ सकता है।मौसम विभाग ने 13 से 15 अक्टूबर तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में फिर बारिश होने की संभावना जताई है। इसके बाद 16 अक्टूबर से मौसम में सुधार होने और धीरे-धीरे सामान्य स्थिति लौटने के आसार हैं। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव के नजदीक ही क्यों आती है याद: बलकौर

समर न्यूज | मानसापंजाब में नशे से जुड़े मामलों और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पीड़ित परिवारों से मिलने का स्वागत किया, लेकिन सवाल उठाया कि नेताओं को ऐसे...

2027 के चुनाव का बिगुल फूंक गए अमित शाह

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियाना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में नशे की समस्या को भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख राजनीतिक मुद्दों में शामिल करते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को लुधियाना के ऐतिहासिक दरेसी मैदान में दशहरा समारोह के दौरान उन्होंने ‘चिट्टे...

पंजाब में मिलावटखोरों पर एक करोड़ रु. तक जुर्माने का प्रस्ताव

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में खाद्य पदार्थों, दवाओं और कृषि उत्पादों में बड़े पैमाने पर मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की तैयारी है। इसके लिए पंजाब फूड, फार्मा एंड एग्रीकल्चर सेफ्टी अथॉरिटी विधेयक-2026 का मसौदा मुख्यमंत्री भगवंत मान को विचार के लिए भेजा गया है।इसमें दोषियों को तीन से सात साल तक...

सौरव दास और आशुतोष रांका को सात दिन बाद मिली रिहाई

एजेंसी | नई दिल्लीदिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को सात दिन बाद रिहा करने का आदेश दिया है। दोनों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। दिल्ली पुलिस ने उनकी हिरासत तीन दिन और बढ़ाने की मांग की...

सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर डीएसपी और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड

समर न्यूज | चंडीगढ़\मानसा पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अपने हाथ में ले ली है। एजेंसी ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विशेष टीम गठित की है। झोटा के शव का पोस्टमार्टम चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर)...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.