Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ हल्लाबोल ,महिलाओं के सम्मान का उठाया मुद्दा

महिलाओं से जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच और फास्ट ट्रैक सुनवाई की मांग

Summer express/राहुल चावला | धर्मशाला-:धर्मशाला में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने महिलाओं के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। नेताओं ने मणिपुर के सांसद प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल पर लगे आरोपों का जिक्र करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और आरोप साबित होने पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, पूर्व विधायक विशाल नैहरिया, विधायक पवन काजल और विधायक सुधीर शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा।वहीं, एसआईआर को लेकर भी भाजपा नेताओं ने विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए।

सरवीन चौधरी ने महिलाओं के सम्मान का उठाया मुद्दा

पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि महिलाओं से जुड़े गंभीर मामलों में निष्पक्ष जांच और त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि सांसद प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल पर लगे आरोपों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो और आरोप साबित होने पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान किसी राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की जिम्मेदारी है।सरवीन चौधरी ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए केंद्र और संबंधित राज्य सरकारों से उचित कदम उठाने की मांग भी की।

विशाल नैहरिया ने कांग्रेस की बयानबाजी पर उठाए सवाल

धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने प्रदर्शन को कांग्रेस नेताओं की कथित आपत्तिजनक बयानबाजी के खिलाफ भाजपा का विरोध बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों को लेकर की जाने वाली टिप्पणियों पर कांग्रेस नेतृत्व को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। नैहरिया ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस से जवाब मांगा। उन्होंने एसआईआर को लेकर भी कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

पवन काजल बोले—महिलाओं के अधिकारों की रक्षा जरूरी

कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाना जरूरी है। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के आरक्षण, महिला आरक्षण और तीन तलाक जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए भाजपा की नीतियों को महिलाओं के हित में बताया। उन्होंने महिलाओं से जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही कांग्रेस पर महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

सुधीर शर्मा ने एसआईआर पर भी कांग्रेस को घेरा

धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन महिलाओं से जुड़े मामलों में कथित दोहरे मापदंडों और कांग्रेस की भूमिका के विरोध में किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।एसआईआर के मुद्दे पर सुधीर शर्मा ने कहा कि मतदाता सूचियों में फर्जी और दोहरी प्रविष्टियों के साथ-साथ मृत व्यक्तियों के नामों की नियमानुसार जांच और सुधार चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता के लिए जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर इस मुद्दे को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

भाजपा नेताओं ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी अपनी आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन के माध्यम से नेताओं ने संबंधित मामले में निष्पक्ष जांच, त्वरित सुनवाई और आरोप साबित होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग दोहराई।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लंबित प्रमोशन पर भड़का शिक्षक संघ, उपनिदेशक कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

मुख्य शिक्षक के 120 और केंद्र मुख्य शिक्षक के 60 पद खाली, वित्तीय लाभ लंबित होने पर भी जताई नाराजगी Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: जिला कांगड़ा प्राथमिक शिक्षक संघ ने लंबित पदोन्नतियों, वित्तीय लाभों और विभागीय कार्यों में हो रही देरी के विरोध में शिक्षा विभाग के उपनिदेशक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। संघ के...

लुहणू मैदान पर मुंबई का दबदबा, हिमाचल को पारी और 196 रन से दी करारी शिकस्त

कप्तान ने बिलासपुर के क्रिकेट मैदान की सराहना की, कहा—यहां खेलकर मिला शानदार अनुभव, माता रानी की कृपा से टीम को मिली जीत Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में खेले गए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मुंबई की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश को पारी और 196 रन से हराकर...

निजी बिजली कंपनी के फैसले को आखिरी स्तर तक चुनौती देंगे: अनिल विज

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला।हरियाणा में गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को बिजली वितरण का लाइसेंस दिए जाने के फैसले पर प्रदेश के बिजली मंत्री अनिल विज ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह निजी कंपनियों के माध्यम से बिजली वितरण के पक्ष में नहीं हैं और इस फैसले के खिलाफ...

हरियाणा में भाजपा सरकार के दो साल पूरे, कांग्रेस ने गुब्बारा फोड़कर जताया विरोध

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस ने सरकार की कार्यप्रणाली और वादों पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अंबाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रतीकात्मक गुब्बारे को फोड़कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना ने आरोप लगाया कि भाजपा...
Summer Express - हिमाचल में 366 करोड़ की शहरी परियोजनाओं को मंजूरी, विक्रमादित्य सिंह ने बताया बड़ी उपलब्धि

वीरभद्र सिंह को भुलाने के बीजेपी के आरोपों पर विक्रमादित्य सिंह का पलटवार,बोले- तथ्यहीन बयानबाजी कर रही बीजेपी

Summer express/शिमला/ संजू-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासत तेज हो गई है। बीजेपी की ओर से कांग्रेस पर वीरभद्र सिंह को भुला देने के लगाए जा रहे आरोपों पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने बीजेपी के आरोपों को तथ्यहीन बताते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.