Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप में मंडी के पायलटों का दबदबा, ओवरऑल चैंपियन बनी मंडी टूरिजम टीम

Summer express/मंडी/धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश में साहसिक पर्यटन को नई पहचान दिलाने वाले मंडी जिला के पैराग्लाइडिंग पायलटों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मनाली के सोलंगनाला में आयोजित पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में मंडी के पायलटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई उपलब्धियां हासिल कीं। प्रतियोगिता में सराज क्षेत्र की स्पेणीधार पैराग्लाइडिंग साइट के पायलट मोहर सिंह ने 26 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि इसी साइट के अक्षय कुमार दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, नेपाल के अमन थापा तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा मंडी टूरिजम की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी भी अपने नाम की। बुधवार को विजेता टीम मनाली से मंडी पहुंची, जहां पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।

इस दौरान टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र शर्मा को सौंपी। उपनिदेशक ने विजेता खिलाड़ियों को पहाड़ी टोपी पहनाकर सम्मानित किया। टीम में मोहर सिंह, अक्षय कुमार, मनीष और चितर सिंह शामिल रहे। वहीं, स्पेणीधार पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने पर्यटन विभाग का आभार जताते हुए जिले में भविष्य में और अधिक साहसिक खेल गतिविधियां आयोजित करवाने की मांग उठाई। पर्यटन विभाग ने भी स्पेणीधार में पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिताएं शुरू करवाने की दिशा में प्रयास तेज करने की बात कही है। पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप में मंडी के पायलटों की इस उपलब्धि से जिले में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

प्रतियोगिता में करीब 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। स्पेणीधार पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के पायलट मोहर सिंह ने प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन की जानकारी दी, जबकि एसोसिएशन के सचिव निर्मल सिंह ने खिलाड़ियों को सहयोग देने के लिए पर्यटन विभाग का धन्यवाद किया। उन्होंने मंडी जिला में पैराग्लाइडिंग सहित अन्य साहसिक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं के आयोजन की मांग भी रखी। वहीं, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र शर्मा ने विजेता टीम को बधाई देते हुए बताया कि वर्तमान में मंडी जिला में तीन स्थानों पर पैराग्लाइडिंग गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। स्पेणीधार में पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। पंजीकरण पूरा होने के बाद यहां भी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिताएं आयोजित करवाने की योजना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मंडी जिला में साहसिक पर्यटन को विस्तार देने के लिए पैराग्लाइडिंग समेत अन्य गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Summer express, अमृतसर। पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने 14 और 15 अक्टूबर को राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और अन्य क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट...

बुधनी वन भूमि अतिक्रमण मामले में जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी, आदिवासी परिवारों के दावों पर विवाद

Summer express, भोपाल। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान आदिवासी परिवारों की झोपड़ियां तोड़े जाने के मामले में जांच रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल को भेजी गई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दूसरे...

पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप में मंडी के पायलटों का दबदबा, ओवरऑल चैंपियन बनी मंडी टूरिजम टीम

Summer express/मंडी/धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश में साहसिक पर्यटन को नई पहचान दिलाने वाले मंडी जिला के पैराग्लाइडिंग पायलटों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मनाली के सोलंगनाला में आयोजित पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में मंडी के पायलटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई उपलब्धियां हासिल कीं। प्रतियोगिता में सराज क्षेत्र की...

कैथल में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, पुंडरी विधायक पर लगाए हस्तक्षेप के आरोप

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के कथित उत्पीड़न तथा दो जूनियर इंजीनियरों (जेई) के जबरन तबादले के आरोपों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। विभाग के कार्यालय परिसर में एकत्रित कर्मचारियों ने पुंडरी से भाजपा विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की और मामले...

अंबाला में महिला ने रावण के पुतले बनाने को बनाया रोजगार का जरिया, परिवार भी जुटा

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और इस पर्व पर रावण दहन की परंपरा का विशेष महत्व है। इसी परंपरा को अंबाला छावनी की 55 वर्षीय महिला केसर ने स्वरोजगार का माध्यम बना लिया है। वह अपने परिवार के साथ मिलकर रावण के पुतले तैयार कर रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.