Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी में लिव-इन पार्टनर ने प्रेमी और पिता के साथ मिलकर की आटा चक्की संचालक की हत्या

Summer express, भिवानी I शहर की ब्रह्मा कॉलोनी में आटा चक्की संचालक जितेंद्र (40) की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी लिव-इन पार्टनर, उसके प्रेमी और पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों ने मिलकर जितेंद्र की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद घटना को छत से गिरने का मामला दिखाने की कोशिश की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की है। उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

मूल रूप से गांव खैरपुरा निवासी जितेंद्र ब्रह्मा कॉलोनी में रहकर आटा चक्की चलाता था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि सोनू की कई साल पहले गांव मिरान में शादी हुई थी। पति के साथ अनबन होने के बाद उसने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी। करीब साढ़े पांच साल पहले सोनू जितेंद्र के संपर्क में आई और दोनों साथ रहने लगे। इस दौरान उनके घर दो बेटियों ने जन्म लिया।

पुलिस के अनुसार, करीब एक साल पहले सोनू के पड़ोस में मेडिकल स्टोर चलाने वाले एक युवक के साथ उसके प्रेम संबंध बन गए। जब जितेंद्र को इस बारे में पता चला तो उसने विरोध किया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। इसी विवाद के चलते सोनू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर जितेंद्र को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

बताया जा रहा है कि वारदात से पहले शाम सोनू ने अपने पिता सुरेश सुंडा को गांव बुद्धशैली से बुलाया। रात को जब जितेंद्र सो गया तो तीनों ने कथित तौर पर उसे छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद सोनू के प्रेमी और पिता ने चारपाई के पाए से जितेंद्र के सिर और शरीर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर फर्श पर फैले खून के निशान साफ किए, ताकि वारदात के सबूत मिटाए जा सकें। अगले दिन सुबह जितेंद्र के चाचा को सूचना दी गई कि वह छत से गिर गया है। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच के दौरान हत्या की आशंका के आधार पर कार्रवाई की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने बताया कि जितेंद्र की हत्या के आरोप में उसकी लिव-इन पार्टनर, उसके पिता और प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान तीनों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महेंद्रगढ़ में गर्म पानी से झुलसी दो साल की बच्ची की मौत, पिता पर आरोप

Summer express, महेंद्रगढ़ I हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में गर्म पानी से झुलसी दो साल की बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामला सदर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बच्ची को गर्म पानी से झुलसाने का आरोप उसके पिता पर लगा है। घटना के बाद बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल...

भिवानी में लिव-इन पार्टनर ने प्रेमी और पिता के साथ मिलकर की आटा चक्की संचालक की हत्या

Summer express, भिवानी I शहर की ब्रह्मा कॉलोनी में आटा चक्की संचालक जितेंद्र (40) की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी लिव-इन पार्टनर, उसके प्रेमी और पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों ने मिलकर जितेंद्र की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद घटना को छत...

गुरुग्राम में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी, 396 किलोमीटर सड़कों के विकास का लक्ष्य

Summer express, गुरुग्राम | शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और सड़कों से उड़ने वाली धूल पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत सड़क विकास, मशीनों से सफाई, पानी के छिड़काव, निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) कचरे के उचित निस्तारण और खुले में कचरा जलाने...

पटियाला में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत

Summer express, पटियाला। पटियाला जिले के घग्गा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों की मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान राजविंदर सिंह और उसके चाचा बलवीर सिंह के...

तमिलनाडु में भारी बारिश से जलभराव, स्वास्थ्य मंत्री ने मानसून तैयारियों की समीक्षा की

Summer express, चेन्नई। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के बीच राज्य सरकार ने मानसून से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अलर्ट के बाद तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री के.जी. अरुणराज ने चेन्नई स्थित चिकित्सा एवं ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा निदेशालय (DMS) परिसर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.