समर न्यूज | मोहाली
मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब भर में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। भाई परविंदर सिंह झोटा इंसाफ मोर्चा की ओर से आम आदमी पार्टी के विधायकों के कार्यालयों के बाहर धरने देने और निंदा पत्र सौंपने के कार्यक्रम के तहत मोहाली में भी जोरदार प्रदर्शन किया गया। विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह के कार्यालय का घेराव किया और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस प्रदर्शन में ‘आज का पंजाब’, विभिन्न संगठनों और अकाली दल वारिस पंजाब के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने मोहाली के मेयर सरबजीत सिंह को निंदा पत्र सौंपकर पंजाब सरकार और प्रशासन के प्रति अपना रोष व्यक्त किया। निंदा पत्र में कहा गया कि जनता ने उन्हें अपने अधिकारों की रक्षा और अपनी आवाज विधानसभा तक पहुंचाने के लिए चुना है।
इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान परविंदर सिंह सोहाणा, परमजीत कौर लांडरां, परमदीप सिंह बैदवाण, परमजीत सिंह काहलों, कृपाल सिंह सियाऊ, जोगिंदर सिंह जोगी, कमलजीत सिंह कमल लांडरां, मक्खन सिंह गीगेमाजरा, साहिब सिंह बडाली, सुखविंदर सिंह छिंदी, हरविंदर सिंह काउंसलर, हरविंदर सिंह नंबरदार, अंग्रेज सिंह डकौंदा, लखविंदर सिंह हैप्पी व जसवंत सिंह माणक माजरा आदि मौजूद थे।